BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Father's Day 2025 Special: जब बॉलीवुड के पापा बने सुपरहीरो, परिवार के लिए लड़े जंग, देखिए ये शानदार फिल्में

Father's Day 2025 Special: इन किरदारों ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड के पर्दे पर पिता सिर्फ परिवार का पालन-पोषण करने वाले नहीं हैं, बल्कि जब बात परिवार की रक्षा की आती है, तो वे सुपरहीरो भी बन सकते हैं. चाहे वो विजय सालगांवकर की शांति हो या विक्रम राठौर का गुस्सा—इन सभी किरदारों ने 'बाप' की परिभाषा को नया मुकाम दिया.

Father's Day 2025 Special: बॉलीवुड फिल्मों में मांओं के किरदार हमेशा से खास रहे हैं, लेकिन इस बार फ़ादर्स डे 2025 पर बात उन बेहतरीन पिताओं की, जिन्होंने स्क्रीन पर अपने परिवार के लिए न सिर्फ जज़्बात दिखाए बल्कि खतरों से भिड़ने वाले असली हीरो भी बन गए. कभी चुपचाप तो कभी विस्फोटक अंदाज़ में—इन किरदारों ने साबित किया कि एक पिता के लिए परिवार सबसे ऊपर है.

आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में जहां बाप का किरदार हर हद पार कर गया:

1. दृश्यम (2015) – विजय सालगांवकर (अजय देवगन)

एक सीधा-सादा केबल ऑपरेटर जब अपने परिवार को बचाने के लिए कानून और व्यवस्था से टकराता है तो वो सिर्फ एक आम आदमी नहीं रहता—वो बन जाता है पिता के प्यार की मिसाल. विजय अपने परिवार को झूठे केस से बचाने के लिए ऐसा जाल बुनता है, जिसे पुलिस भी नहीं सुलझा पाती. उसकी ठंडी समझदारी और धैर्य हर दर्शक के दिल में जगह बना गई.

2. जवान (2023) – विक्रम राठौर (शाहरुख़ ख़ान)

'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर'—सिर्फ डायलॉग नहीं था, बल्कि हर पिता की भावना थी. इस ब्लॉकबस्टर में शाहरुख़ ने डबल रोल निभाकर दिखाया कि जब परिवार पर खतरा मंडराए, तो बाप खुद मैदान में उतर जाता है. विक्रम राठौर का किरदार—जो भूल चुका था अपनी ज़िंदगी, लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं—एक आदर्श पिता की छवि पेश करता है.

3. राज़ी (2018) – हिदायत ख़ान (रजित कपूर)

इस फिल्म में फोकस आलिया भट्ट के किरदार पर था, लेकिन हिदायत ख़ान यानी रजित कपूर की भूमिका ने हर पिता का दिल छू लिया. वो चुपचाप अपनी बेटी को जासूस बनने के लिए दुश्मन देश भेजता है, लेकिन भीतर से टूट जाता है. अपनी बेटी को देश के लिए कुर्बान करने का फैसला लेना किसी भी पिता के लिए आसान नहीं होता.

4. बेबी जॉन (2024) – सत्य वर्मा (वरुण धवन)

एक औसत सी फिल्म में भी वरुण धवन का पापा अवतार चमक गया. अपनी बेटी के लिए बुलेट झेलने से लेकर दुश्मनों की धुलाई करने तक, सत्य वर्मा ने हर वो काम किया जो एक पिता करता है. असल जिंदगी में भी पिता बन चुके वरुण ने इस किरदार में पूरी शिद्दत झोंक दी.

ये भी देखिए: पूरी कमाई गई, भरोसा टूटा... अपने ने ही पूजा-कुणाल को बना डाला कंगाल, छलके दर्द के आंसू