BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

'ICU में पाकिस्तान, IMF की ड्रिप से जिंदा', पनामा सिटी में गरजे तेजस्वी, PAK की लगा दी क्लास | VIDEO

Operation Sindoor: पाकिस्तान के नापाक हरकतों का खुलासा अब दुनिया भर में हो रहा है. भारत के पक्ष और विपक्ष के सांसद दुनिया भर में जाकर आपरेशन सिंदूर के जरिए बता रहे हैं कि कैसे पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर आतंक को आकाओं को पनाह दे रहा है और भारत ने कैसे उन्हें मार गिराया... सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बता रहा है कि अब भारत हर आतंकी हमलों का कड़ा जवाब देगा.

Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकवाद और आपरेशन सिंदूर की सफलता का सच बताने निकले भारत के सांसदों का एक दल पनामा सिटी पहुंच गया है. यहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पनामा सिटी के एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. यहां बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी. 

तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'हमारी भाषा, धर्म, क्षेत्र और राजनीतिक दलों में अलग-अलग है, लेकिन हम पूरी दुनिया को यह मैसेज दे रहे हैं कि जब राष्ट्रीय महत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो हम एक हैं और हम खुली आवाज़ में बोलते हैं. पाकिस्तान के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. यह ICU में है और IMF की ड्रिप पर निर्भर है.'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. लेकिन पिछले 70 सालों में हमने देखा है कि कैसे पाकिस्तान ने भारत को हज़ारों घाव देकर खून बहाने की अपनी घोषित नीति के ज़रिए हमारा ध्यान भटकाने की कोशिश की है. लेकिन पीएम मोदी ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आप हमला करेंगे, तो हम चुप नहीं रहेंगे. निष्क्रियता के दिन चले गए हैं. अगर आप हम पर हमला करते हैं तो भारत में ऑपरेशन सिंदूर चलाने की ताकत है, वो भी एक बार नहीं बल्कि सौ बार...'

'सिंदूर का बदला आतंकियों के खून से'

पनामा सिटी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'कुछ महिलाएं चिल्ला रही थीं कि आतंकवादियों ने मुझे भी मार डाला और उन्होंने कहा, 'नहीं, वापस जाओ, बताओ कि तुम्हारे साथ क्या हुआ. हमने सुना, हमने उनकी चीखें सुनीं और भारत ने फैसला किया कि सिंदूर का रंग, हमारी महिलाओं के माथे पर सिंदूर का रंग, हत्यारों, अपराधियों, हमलावरों के खून के रंग से मेल खाएगा.'

उन्होंने आगे कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री ने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर आवश्यक था क्योंकि ये आतंकवादी आए और 26 महिलाओं के माथे से सिंदूर मिटा दिया, उन्हें उनके पतियों और पिताओं, उनके विवाहित जीवन से वंचित कर दिया.'

मारे गए नागरिकों को पनामा में श्रद्धांजलि 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, प्रमुख पनामा भारतीय सांस्कृतिक संस्थान सोसिएदाद हिंदोस्ताना डी पनामा में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ, 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की याद में मौन धारण किया.

ये भी देखिए: एयर डिफेंस में बड़ा बूस्ट, 5th-generation AMCA लड़ाकू विमान भारत के लिए क्यों है जरूरी? जानिए दुनिया के सामने कैसे बढ़ेगी ताकत