BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

विदेशी फिल्मों के लिए अमेरिका हुआ महंगा! ट्रम्प के इस फैसले फिल्म मेकर्स की बढ़ाई टेंशन, सालों बाद खुलेगा खूंखार जेल

Donald Trump Tarrif On Movies: रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने दो बड़े ऐलान किए – पहला, अमेरिका में विदेशी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आदेश और दूसरा, अलकाट्राज़ जेल को दोबारा बनाने और खोलने की घोषणा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री संकट में है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी है.

Donald Trump Tarrif On Movies: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका में विदेशी देशों में बनी सभी फिल्मों पर अब 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि ये कदम अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को फिर से मज़बूत करने और बाहरी देशों से मिल रही कंपीटिशनको रोकने के लिए उठाया जा रहा है.

उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा – 'अमेरिका की मूवी इंडस्ट्री बहुत तेज़ी से खत्म हो रही है. दूसरे देश हमारे फिल्म मेकर्स और स्टूडियो को तरह-तरह के ऑफर देकर अमेरिका से बाहर ले जा रहे हैं. ये एक सुनियोजित साजिश है और यह अब एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन चुका है.' 

विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ का ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे वाणिज्य विभाग (Department of Commerce) और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) को यह अधिकार दे रहे हैं कि वे अमेरिका में आने वाली हर विदेशी फिल्म पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करें.

ट्रंप ने कहा, 'हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनें. इसलिए मैं वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को यह निर्देश दे रहा हूं कि वे विदेशों में बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें.'

Alcatraz जेल फिर से खुलेगी – ट्रंप

ट्रंप ने इसी दिन एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अमेरिका की कुख्यात जेल Alcatraz को फिर से बनवाकर खोलने जा रहे हैं. यह जेल सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में स्थित है और पहले अमेरिका के सबसे ख़तरनाक अपराधियों को यहां रखा जाता था.

ट्रंप ने कहा, 'जब अमेरिका एक गंभीर राष्ट्र था, तब हम सबसे खतरनाक अपराधियों को बिना हिचक के बंद करते थे. अब समय आ गया है कि Alcatraz को फिर से बनाया जाए और खोला जाए.'

उन्होंने बताया कि उन्होंने Bureau of Prisons, Department of Justice, FBI और Homeland Security को आदेश दिया है कि वे Alcatraz को आधुनिक रूप में बड़ा बनाकर फिर से शुरू करें.

Alcatraz: एक ऐतिहासिक जेल

Alcatraz जेल 1963 में बंद कर दी गई थी. यह जेल अमेरिका के सबसे कुख्यात अपराधियों जैसे अल कैपोन को रखने के लिए जानी जाती थी. आज यह जगह पर्यटकों के लिए खुली रहती है, लेकिन ट्रंप के आदेश के बाद अब यह फिर से एक हाई-सिक्योरिटी जेल के रूप में काम कर सकती है. 

डोनाल्ड ट्रंप के ये फैसले अमेरिका में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और कानून व्यवस्था को सख्त बनाने के इरादे से देखे जा रहे हैं. अगर ये घोषणाएं अमल में आती हैं, तो आने वाले समय में अमेरिकी फिल्म उद्योग और आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

ये भी देखिए: ट्रेड वॉर, इमिग्रेशन, DEI खत्म, और कैपिटल दंगे के आरोपियों को माफ़ी... पहले 100 दिनों में ट्रम्प के तूफानी एक्शन में क्या-क्या?