BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

'ऐसा कोई नियम नहीं है जिसमें...' संकट के घड़ी में शेख हसीना को ब्रिटेन ने ठुकराया? गृह मंत्रालय ने कही ये बात

Bangladesh protest: बांग्लादेश में हिंसक झड़प ने रौद्र रूप ले लिया. इस्तीफा देकर वहां की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत तो आ गई, लेकिन अब उन्होंने शरण मिलना मुश्किल लग रहा है. जबकि शेख हसीना को ब्रिटेन से शरण की उम्मीद है.

Bangladesh protest: बांग्लादेश में चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना (Sheikh Hasina) पीएम पद से इस्तीफा देकर भारत आई. इसके बाद उन्हें ब्रिटेन से शरण की आस थी, जो अब मुमकिन नहीं होती दिख रही है. ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि ब्रिटिश आव्रजन नियम किसी व्यक्ति को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए उस देश की यात्रा करने की अनुमति नहीं देता है. 

एनडीटीवी के रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि शरण चाहने वाले व्यक्तियों को पहले सुरक्षित देश में शरण लेनी चाहिए. ब्रिटेन के पास जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का गौरवपूर्ण रिकॉर्ड है. हालांकि, किसी को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है.

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कही ये बात

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'जिन लोगों को अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण की आवश्यकता है, उन्हें सबसे पहले सुरक्षित देश में शरण लेनी चाहिए - यह सुरक्षा का सबसे तेज़ रास्ता है.' हालांकि सूत्रों से पता चला है कि औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है. 

45 मिनट का अल्टीमेटम में देश छोड़ भागी शेख हसीना 

बता दें कि 76 वर्षीय शेख हसीना को नौकरी कोटा को लेकर कई सप्ताह तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद सोमवार शाम को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा. अब तक हिंसा में 300 से अधिक लोग मारे गए. इस्तीफा के बाद शेख हसीना बांग्लादेश सेना ने उन्हें 45 मिनट का अल्टीमेटम दिया. जिसके बाद एक सैन्य विमान में ढाका से भाग गईं और इसके बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर पहुंचीं. 

जयशंकर ने कही साजिश की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बांग्लादेश की स्थिति से अवगत करा दिया गया है और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की है. उस बैठक में जयशंकर ने  हसीना की सरकार को गिराने की साजिश की बात कही थी.

ये भी देखिए: Bangladesh Protest: कौन है छात्र नेता नाहिद इस्लाम? जिसने उखाड़ा शेख हसीना के 15 साल की सत्ता