BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

बांग्लादेश हिंसा में हिंदुओं पर प्रहार! मंदिरों और घरों पर टूट पड़े कट्टरपंथी, 2 हिंदू पार्षदों की हत्या, जानिए पूरी रिपोर्ट

Bangladesh protest: बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान कई दंगाई हिंदुओं के घरों में भी आगजनी कर रहे हैं. कई प्रदर्शनकारियों को हिंदुओं के घरों में आग लगाते देखा गया है. इस बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कुछ ही दिनों में एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आने वाले हैं.

Bangladesh protest: बांग्लादेश में आरक्षण नीति के खिलाफ सरकार को लेकर हिंसक प्रदर्शन जारी है. लेकिन इस बीच ये प्रदर्शन अब दंगा का रूप ले चुका है. दंगाई अब वहां रह रहे हिंदू और उनके मंदिरों को निशाना बना रहे हैं. घरों और मंदिरों पर हमले किए जा रहे हैं. सत्ताधारी आवामी लीग पार्टी के दो हिंदू पार्षद को दंगाइयों ने गोलियों से मौत के घाट उतार दिए. अलग-अलग जगहों पर हिंदू पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता और तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. बांग्लादेश से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हिंदुओं के घरों में आग लगाते देखा गया है.

बांग्लादेश में हिंसक दंगाइयों ने स्थित इस्कॉन और काली मंदिरों को निशाना बनाया है. इन हमलों के कारण भक्तों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी और इसके अलावा भी कई  अन्य मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया. आज का दिन बांग्लादेश में अब तक हुए हिंसा का सबसे भयावह दिन बताया जा रहा है. ये हिंसा तब भी जारी है जब रविवार यानी 4 अगस्त 2024 की शाम 6 बजे से पूरे बांग्लादेश में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. हिंसा के दौरान अब कुल 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

बांग्लादेश से एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आएंगे -सुवेंदु अधिकारी

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कुछ ही दिनों में एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आने वाले हैं. इसके लिए तैयार रहें. CAA में साफ है कि अगर किसी हिंदू को धार्मिक उत्पीड़न के कारण पीटा जाता है, तो हमारा देश आगे उनकी देखभाल करेगा. उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश के सिराजगंज के थाने में 13 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई है. इनमें 9 हिंदू हैं. वहीं नोआखली में हिंदुओं के कई घर जला दिए गए. मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल से अपील करता हूं कि वे तुरंत इस मामले को लेकर भारत सरकार से बात करें.

सेना प्रमुख वकर-उज़-ज़मान इस्तीफा देकर संभाला पदभार

बांग्लादेश में तनाव के बीच शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और वह भारत आ गई हैं, जहां से उनके लंदन निकलने की खबर है. इस दौरान बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकर-उज़-ज़मान ने उनके इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने कहा कि शेख हसीना की अनुपस्थिति में अंतरिम सरकार बनाई जाएगी. उन्होंने टेलीविजन पर दिए गए संबोधन में कहा, "मैं पूरी जिम्मेदारी ले रहा हूं." उन्होंने पदभार संभाला और अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की. 

ये भी देखिए: बांग्लादेश में सेना का तख्तापलट! देश छोड़कर भागी शेख हसीना, जानिए भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर क्या है स्थिति