BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Chin vs philipines: पड़ोसी पर चाकू-छुरी और हथौड़े से हमला कर लूटीं राइफलें, जानिए क्यों बौखला रहा है चीन?

चीन और फिलीपींस के बीच द्वितीय थॉमस शोल को लेकर काफी लंबा विवाद चल रहा है. चीन इस समुद्र पर अपना दावा करता रहा है. हालांकि, थॉमस शोल पर फिलीपींस का कब्जा है.

Chin vs philipines: चीन अपनी वितरवादी नीति की वजह से पड़ोसी पर हावी रहता है. नियम तोड़ पड़ोसी पर पीछे वार करना चीन की मानो फितरत बन चुकी है.

दरअसल, इस बार उसने अपने पड़ोसी देश फिलीपींस को टारगेट बनाया है. दक्षिण चीन सागर में डैगन सेना ने फिलीपींस के जवानों पर चाकू-छुरी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. 

फिलीपींस के कमांडर रोमियो ब्राउनर ने बताया कि 'चीनी सैनिकों ने हमारे जवानों को द्वितीय थॉमस शोल में खाद्य, हथियार और अन्य सामान ले जाने से रोक दिया और नावों पर हमला किया.' 

उन्होंने आगे बताया कि, 'चीन के सैनिक तलवार, भालों और चाकुओं से लैस थे, जबकि मुकाबला कर रहे फिलीपींस के सैनिकों ने उनका मुक़ाबला सिर्फ हाथों से किया.' 

उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि 'चीनी सैनिकों ने उनकी नौकाओं को टक्कर मारी गई और उनके सैनिकों से हथियार छीनकर ले गए.' 

वहीं चीन ने फिलीपींस पर आरोप लगाया है. उसने कहा कि फिलीपींस की सैनिकों ने हमारी चेतावनी की अवहेलना करते हुए उसके जल क्षेत्र में अतिक्रमण किया.

आपको बता दें कि द्वितीय थॉमस शोल को लेकर चीन और फिलीपींस के बीच विवाद चल रहा है. चीन इस समुद्र पर अपना दावा करता है. जबकि थॉमस शोल पर फिलीपींस का कब्जा है. यह साउथ चीन सागर के स्प्रैटली द्वीप समूह में एक जलमग्न चट्टान है. 

ये भी देखिए: Mexico New President: मेक्सिको को मिली पहली महिला राष्ट्रपति, क्लॉडिया शीनबॉम रचेंगी इतिहास