BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

PM Modi Giorgia Meloni Selfie:: #Melody से क्रैश हुआ इंटरनेट, जब इटली की PM मेलोनी ने PM Modi संग शेयर की सेल्फी

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. 5 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.

PM Modi Giorgia Meloni Selfie: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) G-7 समिट का हिस्सा लेने इटली गए थे, जहां से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग सेल्फी लेते नजर आ रही है, जिसमें पीएम की खास बॉन्डिंग इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोडी के साथ देखने को मिली.

खास बात ये रही कि इस वीडियो को और सेल्फी को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'हेलो फ्रॉम द मेलोडी टीम...' इस वीडियो ने इंटरनेट को हिलाकर रख दिया है.  इंटरनेट पर जहां देखो, वहां तक ये सेल्फी और वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. यूजर्स दोनों पीएम के इस बॉन्ड को खूब पसंद भी कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए जब वह भारत आई थीं तब भी उन्होंने पीएम के साथ तस्वीरें ली थीं. सोशल मीडिया पर उनकी सेल्फी वायरल हो रही है. सेल्फी के साथ 5 सेकेंड का वीडियो है. वहीं पीएम मोदी ने भी इसे शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत-इटली की दोस्ती लंबे समय तक बनी रहे.' लोग दोनों के पोस्ट पर लगातार प्यार लुटा रहे हैं. 

आपको बता दें कि भारत भले ही G-7 का सदस्य न हो. लेकिन पूरे एशिया में सिर्फ उसे ही बुलावा भेजा गया है जो अपने आप में काफी कुछ कहता है. भारत में हुए G-20 में प्रधानमंत्री मोदी के साथ इटली की पीएम के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुईं.

भारत के अलावा इटली ने अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था. बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन में पार्ट लेने के लिए आमंत्रित किया था. 

ये भी देखिए: Delhi liquor scam: 'सोशल मीडिया पर डाल दिया सुनवाई का वीडियो...', CM Arvind की पत्नी को दिल्ली HC ने लगाई फटकार