BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

क्या चीन दे रहा है रुस को समर्थन? चीन दौरे पर गए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मांगा स्पष्टीकरण

चीन दौरे पर गए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन से रुस को सहयोग करने पर स्पष्टीकरण मांगा है. ऐसे में चीन ने इस मामले में अमेरिका को हस्तक्षेप न करने को कहा है.

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इन दिनों चीन के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने चीन से रुस को समर्थन करने पर स्पष्टीकरण मांगा है. ऐसे में तीन अब इस पर खुलकर कुछ कहने से बचता दिख रहा है. अपने पड़ोसी देश रुस को लेकर चीन कुछ भी खुलासा करने में पीछे हट रहा है. हालांकि मामले को लेकर चीन ने अमेरिका को हस्तक्षेप न करने की सलाह भी दे डाली है.  

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने यूक्रेन युद्ध में रूस को दिए जा रहे चीन के समर्थन पर सवाल उठाया है. उन्होंने शी जिनपिंग से कहा कि चीन के समर्थन के बगैर रूस को इस युद्ध में मुश्किलें आएंगी.

इससे पहले शी जिनपिंग ने कहा था कि चीन और अमेरिका को सहयोगी की तरह काम करना चाहिए न कि प्रतिस्पर्द्धी की तरह. उसे प्रतिस्पर्द्धा के दुश्चक्र में फंसने से बचना चाहिए. हालांकि इस दौरे की शुरुआत में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ब्लिंकन से कहा था कि चीन के मामले में अमेरिका को सीमा नहीं लांघनी चाहिए.

आपको बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन 24 अप्रैल से तीन दिन के चीन के दौरे पर थे. 26 अप्रैल को ब्लिंकन और वांग यी के बीच बीजिंग में मुलाकात हुई.