BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

इजरायल और हमास में जंग के चरम पर फिलिस्तीन को इस देश ने दे दी अलग देश की मान्यता

इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच कैरेबियन देश जमैका ने फिलिस्तीन को एक अलग देश की मान्यता प्रदान की है. ऐसे समय फिलिस्तीन को एक साथी के तौर एक देश का समर्थन हासिल हुआ है.

इजरायल और हमास के बीच जंग के बीच कैरेबियन देश जमैका ने बड़ा फैसला लेते हुए फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता दे दी है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, जमैका की विदेश मंत्री कामिनी जॉनसन स्मिथ ने कहा है कि जमैका सैन्य कार्रवाई के बजाय राजनयिक बातचीत के माध्यम से इजरायल-फिलिस्तीन  में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है. 

इजरायल की ओर से गाजा में जारी जवाबी कार्रवाई में अब तक 33 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है.7 अक्टूबर के बाद से ही इजरायल हमास के आतंकियों को गाजा के साथ-साथ लेबनान और सीरिया में भी अपने दुश्मनों को निशाना बना रहा है. 

जमैका कैरेबियन सागर में स्थित एक द्वीप देश है. यह ग्रेटर एंटिल्स और कैरिबियन का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है. जमैका, क्यूबा के दक्षिण में लगभग 145 किलोमीट किलोमीटर और हिस्पानियोला के पश्चिम में 191 किलोमीटर दूर स्थित है. जमैका का कुल क्षेत्रफल 10,990 वर्ग किलोमीटर है और इसकी जनसंख्या 28.12 लाख है. जमैका में अंग्रेजी भाषा ही बोली जाती है, जो इसकी ऑफिशियल भाषा भी है.