BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

'ऑपरेशन सिंदूर में चिथड़े-चिथड़े उड़ा मसूद अज़हर का परिवार', JM कमांडर की कबूलनामा - हम बर्बाद हो गए | VIDEO

भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में किए गए ऑपरेशन सिंदूर का असर अब खुलेआम सामने आ रहा है. जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी के वायरल वीडियो में यह कबूल किया गया कि बहावलपुर में भारतीय हमले में मसूद अज़हर का परिवार चिथड़े-चिथड़े हो गया.

Operation Sindoor Masood Azhar family killed: पाकिस्तान और पीओके (PoK) में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के महीनों बाद, अब जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का सच खुद उनके कमांडरों की ज़ुबानी सामने आ रहा है. इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में जेएम कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने माना है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन में आतंकी सरगना मसूद अज़हर का पूरा परिवार चिथड़े-चिथड़े हो गया.'

वीडियो में आतंकी की कबूलनामा

मसूद इलियास कश्मीरी वायरल वीडियो में उर्दू में कहता है, 'हमने इस मुल्क की सरहदों की हिफाजत के लिए दिल्ली, काबुल और कंधार में लड़ाई लड़ी, लेकिन 7 मई को बहावलपुर में मौलाना मसूद अज़हर का परिवार भारतीय फौज की कार्रवाई में चिथड़े-चिथड़े हो गया.'

वीडियो में उसके चारों ओर हथियारबंद लोग नज़र आ रहे हैं, जो भारत के ऑपरेशन की कामयाबी की गवाही देता है.

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी ढांचों पर सटीक प्रहार

यह खुलासा भारत के उस बड़े ऑपरेशन के बाद आया है जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया. यह कार्रवाई उस समय की गई जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे.

भारतीय सेना ने रातोंरात पाकिस्तान और पीओके के भीतर नौ बड़े आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया. इन हमलों का सबसे बड़ा निशाना जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का नेटवर्क था. पाकिस्तान ने भी स्वीकार किया था कि बहावलपुर, कोटली और मुरिदके सहित 9 जगहों पर भारतीय सेना ने प्रहार किया.

बहावलपुर: जैश का गढ़ बना तबाही का निशाना

पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का nerve centre है. यह लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर है और यहां पर जेएम का हेडक्वार्टर – जामिया मस्जिद सुब्हान अल्लाह (उस्मान-ओ-अली कैंपस) स्थित है. 

यहीं से मसूद अज़हर की आतंकी गतिविधियां चलती थीं. भारतीय सेना ने इसी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया, जिसमें उसके परिजनों की मौत की पुष्टि पाकिस्तान मीडिया ने भी की थी.

मसूद अज़हर की हालत और पाकिस्तान की दुविधा

जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और UN द्वारा घोषित आतंकी मसूद अज़हर बीते कई सालों से छिपा हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि उसने बयान जारी कर यह स्वीकार किया कि उसके 10 नज़दीकी रिश्तेदार भारत की कार्रवाई में मारे गए.

वहीं पाकिस्तान की राजनीति भी इस मुद्दे पर बंटी हुई दिखती है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने जून में कहा था कि इस्लामाबाद को अज़हर की लोकेशन का कोई पता नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर भारत ठोस जानकारी देगा तो पाकिस्तान उसे गिरफ्तार करने में खुशी महसूस करेगा.

भारत का ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंकी ढांचों पर सीधा वार था बल्कि इसने पाकिस्तान को भी यह दिखा दिया कि भारत अपने नागरिकों की हत्या का बदला लेना जानता है. अब जैश के आतंकी खुद मान रहे हैं कि इस कार्रवाई ने मसूद अज़हर और उसके पूरे नेटवर्क को झकझोर दिया है.

ये भी देखिए: प्रवासी-विरोधी नारों से गूंज रही लंदन की सड़कें, क्या संकेत दे रहे हैं विरोध प्रदर्शन और क्यों हो रहा ये?