BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

200 से अधिक मिसाइलें, फेल हुआ आयरन डोम, देखिए कैसे ईरान के ताबड़तोड़ हमलों से हिला इजरायल | VIDEO

Iran-Israel War: तेल अवीव के किरिया क्षेत्र में हुए इस हमले का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देते हुए सीधे मिलिट्री बेस पर गिरती दिख रही है. इस हमले के बाद पूरे इज़रायल में सायरन बजाए गए और लोग शेल्टर्स में भागते दिखे.

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान ने इज़राइल के तेल अवीव स्थित रक्षा मुख्यालय पर सीधा मिसाइल हमला किया है. इस हमले में इज़रायल की मशहूर 'आयरन डोम' डिफेंस सिस्टम भी नाकाम रही. ईरान ने ये जवाबी हमला इज़रायल के 24 घंटे के भीतर ईरान पर दो बड़े हमले के बाद किया है. इसके जवाब में ईरान ने ये भीषण जवाबी कार्रवाई की है.

इन 10 POINTS में देखें अब तक के बड़े UPDATES: 

1. ईरान ने इज़रायल के तेल अवीव स्थित डिफेंस हेडक्वार्टर पर सीधी मिसाइल दागी है. इस हमले ने इज़राइल के मजबूत 'आयरन डोम' सिस्टम को भी भेद दिया.

2. वायरल वीडियो में देखा गया कि 'आयरन डोम' मिसाइल रोकने की कोशिश करता है, लेकिन मिसाइल डिफेंस हेडक्वार्टर से टकरा जाती है और ज़ोरदार धमाका होता हैय

3. हमला इज़राइल के किरिया क्षेत्र में स्थित 'मार्गनिट टावर' के पास हुआ, जो कि डिफेंस हेडक्वार्टर का इलाका है. इसी क्षेत्र में इज़राइली सेना का बड़ा मुख्यालय भी है.

4. हमले से पहले इज़राइल ने ईरान पर दो बार हमले किए थे, जिसमें ईरान के न्यूक्लियर प्लांट और सैन्य ठिकाने निशाने पर थे.

5. इज़राइल के हमले में ईरान के 200 से ज्यादा सैन्य टारगेट्स को तबाह किया गया था. इसी के जवाब में ईरान ने तेल अवीव और यरुशलम पर मिसाइलें दागीं.

6. हमले के बाद पूरे इज़राइल में सायरन बजे। लोग बंकरों और शेल्टर में भागने लगे. सेना ने कहा – 'पूरा देश हमले की चपेट में है.'

7. इज़राइल का 'आयरन डोम' सिस्टम दुनिया का सबसे भरोसेमंद एयर डिफेंस माना जाता है. इस बार यह मिसाइल को रोकने में पूरी तरह असफल रहा.

8. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई ने कहा था– 'इस हमले का बदला लिया जाएगा. इज़राइल ने बहुत बड़ी गलती की है. अब इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.'

9. इज़राइली सेना ने कहा कि उसने ईरान पर सटीक आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया जबकि ईरान ने आम नागरिकों को निशाना बनाया.

10. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच जंग का माहौल बन गया है. दुनिया के कई देश इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि यह संघर्ष किसी बड़े युद्ध में न बदल जाए. यह हमला आने वाले दिनों में इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध के खतरे को और बढ़ा सकता है. अमेरिका, रूस, चीन जैसे बड़े देश भी इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.

ये भी देखिए: परमाणु जंग की दहलीज पर दुनिया! देखिए कैसे इजराइल ने तबाह किए ईरान के न्यूक्लियर प्लांट | VIDEO