BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Elon Musk बनेंगे राष्ट्रपति! ट्रम्प के साथ टेंशन के बीच 'द अमेरिका पार्टी' को किया ऑफिशियल लॉन्च

5 जुलाई 2025 को टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिका की पारंपरिक दो-दलीय व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'America Party' के गठन की घोषणा की. यह ऐलान ट्रंप के टैक्स और खर्च बढ़ाने वाले बिल पर मस्क के विरोध के बाद आया है.

Elon Musk America Party: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अमेरिकी राजनीति में बड़ा धमाका किया है। शनिवार को उन्होंने एक नई राजनीतिक पार्टी 'America Party' (अमेरिका पार्टी) के गठन का ऐलान कर दिया. ये फैसला उन्होंने उस समय लिया जब उनका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गहरा मतभेद हो गया.

मस्क ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब देश को भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची से बर्बाद किया जा रहा है, तब हम लोकतंत्र में नहीं, एक पार्टी वाले सिस्टम में जी रहे हैं. आज 'America Party' बनाई जा रही है ताकि आपको फिर से आज़ादी मिल सके.'

ट्रंप से कभी थे करीबी, अब कटु आलोचक

एलन मस्क 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े डोनर थे और रिपब्लिकन पार्टी के लिए सरकारी खर्च में कटौती और नौकरियों में कमी लाने की प्रमुख मुहिम की अगुवाई कर रहे थे. इसी के तहत उन्हें Department of Government Efficiency (DOGE) का प्रमुख भी बनाया गया था.

लेकिन हाल ही में ट्रंप द्वारा एक नया टैक्स-कट और खर्च बढ़ाने वाला बिल साइन करने के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. मस्क इस कानून के सख्त खिलाफ थे क्योंकि यह बिल टेस्ला के लिए ईवी सब्सिडी घटाता है और स्पेसएक्स को सरकारी ठेके गंवाने की ओर धकेलता है.

'बिग ब्यूटीफुल बिल' पर मस्क की नाराजगी

मस्क ने ट्रंप के इस बिल को Big Beautiful Bill कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कानून उनके व्यापारिक हितों के खिलाफ है. मस्क ने इससे पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर यह बिल पास हुआ तो वे अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे और उन्होंने वही किया.

X पर पोल और जनसमर्थन

'अमेरिका पार्टी' के ऐलान से एक दिन पहले, अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) को मस्क ने X पर एक पोल चलाया. सवाल था:

क्या आप अमेरिका की दो पार्टी (या कहें एक पार्टी) प्रणाली से आज़ादी चाहते हैं?

इस पोल में 12 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने 'हां' में जवाब दिया. इसके बाद मस्क ने इसे जनता की आवाज़ बताते हुए नई पार्टी के गठन की घोषणा कर दी.

ट्रंप की धमकी और कंपनियों पर असर

मस्क और ट्रंप के टकराव ने और गंभीर रूप ले लिया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी कि अगर मस्क विरोध करते हैं तो टेस्ला और स्पेसएक्स को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी और ठेके बंद कर दिए जाएंगे. इससे पहले ही मस्क स्पष्ट कर चुके थे कि वह अपने व्यापारिक और राजनीतिक हितों को लेकर समझौता नहीं करेंगे.

पार्टी का ढांचा अभी स्पष्ट नहीं

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि 'America Party' को अमेरिका के चुनाव आयोग में पंजीकृत किया गया है या नहीं. मस्क ने अभी तक यह भी नहीं बताया है कि इस पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, इसका संगठनात्मक ढांचा क्या होगा और आगे की रणनीति क्या है.

क्या एलन मस्क बनेंगे अगला राजनीतिक चेहरा?

मस्क का यह कदम अमेरिका की पारंपरिक दो-दलीय राजनीति को खुली चुनौती माना जा रहा है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले मस्क अब राजनीति में भी बड़ा मोड़ लाने की तैयारी में हैं. क्या वे खुद चुनाव लड़ेंगे या किसी नए चेहरे को आगे लाएंगे, यह देखना अभी बाकी है.

ये भी देखिए: रूस, ईरान और पाकिस्तान का यार यूं ही नहीं बन बैठा है चीन! पर्दे के पीछे ड्रैगन की बड़ी चालबाजी, बिलबिला उठा अमेरिका