BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

हिंदू श्रद्धालुओं को पिटती दिखी कनाडाई पुलिस, मुंह देख रही है ट्रूडो सरकार; देखें VIDEO

Attack on Hindu in Canada: हिंदुओं पर ये हमला तब हुआ जब 'खालिस्तानी धमकी' और 'हिंदू विरोधी घृणा के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) ने 3 नवंबर को एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था.

Attack on Hindu in Canada: कनाडा में हिंदुओं पर हिंसा टलने का नाम नहीं ले रहा है. पहले तो खालिस्तानी और अब कनाडाई पुलिस भी हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला कर रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कनाडाई पुलिस अधिकारी जो कथित तौर पर 'हिंदू भक्तों' पर हमला करते हुए देखा गया. 

एक्स पर वायरल हुए एक वीडियो में, पुलिस अधिकारी हिंदुओं के सिर पर मुक्का मारते और उन्हें डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. अन्य कनाडाई पुलिस अधिकारी भी उस अधिकारी का समर्थन करते हुए दिखाई दिए, जिसने वहां मौजूद हिंदुओं पर हमला किया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. 

ब्रैम्पटन में मंदिर परिसर में हमला

कनाडा के पील क्षेत्रीय पुलिस ने कथित तौर पर ब्रैम्पटन में अपने ही मंदिर परिसर में हिंदू भक्तों पर हमला किया. वीडियो बनाने वाली एक महिला को एक पुलिस वाले की ओर इशारा करते हुए यह कहते हुए सुना गया कि, 'वह वही है.' और आगे कहा कि, 'वह लाठी से मार रहा है.'

पील क्षेत्रीय पुलिस ने क्या कहा?

आरोपों का खंडन करते हुए पील क्षेत्रीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने ब्रैम्पटन में गोर रोड पर स्थित हिंदू सब्बा मंदिर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्पन्न हुई एक अतिचार की शिकायत पर कार्रवाई की. 

कनाडा पुलिस ने कहा, 'विरोध प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ रहा था और सार्वजनिक सुरक्षा एक चिंता का विषय बन गई. उपस्थित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए उन सभी वस्तुओं को जब्त करने का निर्णय लिया गया, जिनका उपयोग हथियार के रूप में किया जा सकता था.'

तनाव कम करने की कोशिश -पुलिस

पुलिस ने आगे कहा, 'जब अधिकारी तनाव कम करने की कोशिश कर रहे थे तो एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, जिसमें एक अधिकारी और एक प्रदर्शनकारी के बीच विवाद दिखाया गया. पील क्षेत्रीय पुलिस का मानना है कि वीडियो ने समुदाय में चिंता पैदा की है.'

पुलिस ने कहा कि जांच के बाद यह निर्धारित किया गया कि वीडियो में दिखाया गया अधिकारी एक ऐसे व्यक्ति को निहत्था करने का प्रयास कर रहा था, जिसने अपना हथियार आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था और टकराव की स्थिति में आ गया था.

ब्रैम्पटन मंदिर पर हमला

पुलिस का यह वीडियो उस व्यापक रूप से प्रसारित क्लिप के कुछ समय बाद आया जिसमें एक हिंसक समूह को मंदिर के बाहर भक्तों पर लाठी से हमला करते हुए दिखाया गया था, साथ ही खालिस्तानी समर्थक समूहों से जुड़े झंडे भी दिखाए गए थे. 

हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन के मुताबिक, भीड़ की ओर से टारगेट लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. जवाब में पील क्षेत्रीय पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उन पर आरोप लगाए.

प्रधानमंत्री ट्रूडो ने हमले की निंदा की

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है.' भारत ने भी कथित सिख चरमपंथियों की ओर किए गए हमले की निंदा की और इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया.

ये भी देखिए: Trump 2.0: ट्रम्प टीम को संभालेंगे ये दिग्गज, इमिग्रेशन पर सख्ती, पाकिस्तान, चीन और भारत पर कैसे डालेगा असर?