BREAKING:
कर्ज, क्राइसिस और कटौती! पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भारत का 'वॉटर स्ट्राइक', पढ़िए एक फेल्ड स्टेट की Dark Story       टेम्पो के दाम में ले जाइए मारुति की नई Alto 800! 38kmpl का माइलेज, फीचर्स देख हर कोई बोले – बस यही चाहिए!       एशिया में वर्चस्व का खेल! भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर कैसा रहा है अमेरिका की भूमिका का इतिहास?       पेचकस से 18 बार वार! प्राइवेट पार्ट से खून, UP में एक प्रमी कैसे बना हैवान? मिस्ड कॉल ने खोले कई राज       Kawasaki Z900 2025 की लॉन्चिंग! धांसू लुक, जानदार पावर और फीचर्स से भरपूर, खरीदने का दिल कर उठेगा!       सामने पंचायत, पीछे भीड़ और बीच में सिंदूर! बिहार में पति की मौजूदगी में पत्नी ने रचाई शादी, प्रेमी बोला - तीसरा बेटा तो मेरा...       NEET PG 2025 की परीक्षा हुई पोस्टपोन, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद हुआ एलान       Trump के दोगुने स्टील टैरिफ से भूचाल! Investors में हाहाकार, भारत को कैसे लगा सकता है ₹38946 करोड़ का झटका?       दो से तीन चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव, दिवाली और छठ के बीच सर्दी में बढ़ेगा राज्य का सियासी पारा       Rajit Gupta कौन हैं, जिन्होंने JEE Advanced 2025 में 332 मार्क्स से किया टॉप? बताया- क्या है सफलता का मूल मंत्र      

अमेरिकी अप्रवासियों को ट्रम्प सरकार का नया फरमान! अब 24 घंटे करने पड़ेंगे ये काम

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी आप्रवासियों के लिए अपनी कानूनी स्थिति का प्रमाण हर समय साथ रखना अनिवार्य होगा.

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिकी अप्रवासियों, H-1B कर्मचारियों, ग्रीन कार्ड होल्डर्स के लिए एक नया नियम बनाया है. इस नियम के तहत अमेरिका में रह रहे सभी अप्रवासियों को अपना ID हर समय अपने पास रखना अनिवार्य होगा. इसका उद्देश्य अवैध अप्रवासियों पर सख्ती बरतना और देश में अवैध रूप से रह रहे लाखों लोगों को निर्वासित करना है.

एलियन रजिस्ट्रेशन रिक्वायरमेंट (ARR) की शुरुआत 1940 के एलियन रजिस्ट्रेशन एक्ट से हुई थी. इस कानून के तहत अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य था, लेकिन इसका निरंतर और सख्त रूप से पालन कभी नहीं किया गया. हालांकि, नया नियम इस कानून का कड़ाई से लागू करने पर काम करेगा. 

क्या कहता है नया नियम?

रजिस्ट्रेशन पंजीकरण: 14 साल से अधिक आयु के सभी गैर-नागरिकों आगर 30 दिन या उससे अधिक समय तक अमेरिका में रह रहें हैं तो 'फॉर्म G-325R' के माध्यम से सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. 14 साल से कम आयु के बच्चों के लिए यह ज़िम्मेदारी उनके माता-पिता की होगी. 

डॉक्यूमेंटेशन की आवश्यकता: 11 अप्रैल या उसके बाद अमेरिका आने वाले अप्रवासियों को आगमन के 30 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यदि कोई इस निर्देश का पालन नहीं करता, तो उस पर जुर्माना, जेल या दोनों लगाए जा सकते हैं.

पता बदलने पर सूचित करना: यदि कोई व्यक्ति अपना पता बदलता है तो उसे 10 दिनों के भीतर नए पते की जानकारी सरकार को देनी होगी. ऐसा न करने पर अधिकतम $5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

फिर से रजिस्ट्रेशन: 14 साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों को 30 दिनों के भीतर दोबारा पंजीकरण कराना होगा, जिसमें फिंगरप्रिंट जमा करना भी शामिल है. 

किन लोगों पर होगा इसका प्रभाव:

अवैध अप्रवासी: यह नया नियम मुख्य रूप से उन अप्रवासियों पर लागू होता है जो बिना वैध दस्तावेजों के अमेरिका में रह रहे हैं. उन्हें अब अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अपनी कानूनी स्थिति से जुड़े दस्तावेज हमेशा साथ रखने होंगे.

वैध अप्रवासी: जिनके पास वैध वीज़ा (जैसे कार्य या अध्ययन वीज़ा) है या जो ग्रीन कार्डधारक हैं, उन्हें पहले से ही रजिस्टर्ड माना जाएगा, इसलिए उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि, उन्हें भी हर समय अपने कानूनी दस्तावेज साथ रखने अनिवार्य होंगे.

भारतीय नागरिक: अमेरिका में लगभग 5.4 मिलियन भारतीय रहते हैं, जिनमें से करीब 220,000 अवैध अप्रवासी हैं, जो कुल अवैध अप्रवासी जनसंख्या का लगभग 2% हैं। H-1B वीजा धारकों और अंतरराष्ट्रीय छात्र भारतीयों को रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन उनके लिए भी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा.

ये भी देखिए: तुरंत अपने देश लौट जाओ, वरना... प्रेसिडेंट ट्रम्प ने विदेशी आतंकवादियों को देश छोड़ने का दे दिया अल्टीमेटम, अब लॉरेंस गैंग से लेकर खालिस्तानी आतंकियों की खैर नहीं