BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

जेंडर, फ्री स्पीच, अंडे पर वादा... डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस के पहले संबोधन में क्या कहा? | 10 POINTS

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद पहली बार कांग्रेस को अपने भाषण के समय संबोधित किया. भाषण की शुरुआत में उन्होंने कहा,' कांग्रेस सरकार ने जो काम सिर्फ 43 दिनों किया जिसे प्रशासन 4 या 8 साल में भी नहीं कर पाती.'

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल के भाषण के दौरान अमेरिका में फ्री स्पीच को वापस लाने की बात कही और अपने कई कार्यकारी आदेशों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पुरुषों को महिलाओं के खेलों में भाग लेने से रोकने पर उन्हें एक आदेश जारी किया जाएगा और यह भी स्पष्ट किया है कि आधिकारिक रूप से दो जेंडर होते हैं- एक मेल और एक फीमेल. 

इसके बाद ट्रंप ने भाषण के दौरान पिछले राष्ट्रपति जो बाइडेन को महंगे अंडे के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अंडों की कीमत नियंत्रण से बाहर हो गई है और वह समस्या का समाधान निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की 10 मुख्य बातें:  

1.अमेरिकी सपना अजेय है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिका को फिर से दुनिया में ऐतिहासिक रूप से बड़ी वापसी करने की बात कही है.

2.रिकॉर्ड कार्यवाही: ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 6 हफ्तों में लगभग 100 कार्यकारी आदेश और 400 से अधिक सरकारी कार्रवाई की हैं.

3.सीमा सुरक्षा: उन्होंने अमेरिकी सेना और सीमा गश्त (Border Patrol) को तैनात कर अवैध घुसपैठ को रोकने की बात कही. 

4.पर्यावरण समझौते खत्म: ट्रंप ने ग्रीन न्यूज़ स्कैमश, परिस क्लाइमेट अकॉर्ड के साथ-साथ अमेरिका की सबसे बड़ी संगठन विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO से अमेरिका को बाहर निकलने का जिक्र किया.

5.जो बाइडेन पर निशाना: डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमेरिका इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे और बताया कि उनके कार्यकाल में अवैध घुसपैठ चरम सीमा पर अमेरिका में आते रहे.

6.नस्ल और लिंग के आधार पर भेदभाव खत्म: ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान कहा कि अमेरिका में अब वोक नहीं चलेगा और नौकरियों में योग्यता के आधार पर भारती की जाएगी ना की जाती और जेंडर के आधार पर.

7.अंडों की बढ़ती कीमतें: डोनाल्ड ट्रंप ने अंडों की कीमतों को लेकर अमेरिका को फिर से सस्ता और किफायती बनाने का वादा किया.  

8.शिक्षा में सुधार: डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक स्कूलों से क्रिटिकल रेस थ्योरी को हटाने का ऐलान किया और कहा कि आधिकारिक रूप से केवल दो जेंडर मान्यता प्राप्त होंगे.

9.अमेरिकी उद्योग को बढ़ावा: डोनाल्ड ट्रंप बने घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ क्रिटिकल मिनरल्स के उत्पाद को तेजी से बढ़ाने की बात कही.  

10.टैरिफ नीति: ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब अन्य देशों पर टैरिफ (Import Duty) लगाएगा, ताकि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके.

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका अब अन्य देशों द्वारा लगाए गए अनुचित कर का जवाब देगा और व्यापार में बैलेंस बनाएगा. ट्रंप के भाषण के बाद उनके समर्थकों ने अमेरिका को फिर से एक अलग पहचान बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया, जबकि ट्रंप के आलोचकों ने इस बात को विवादास्पद करार दिया. 

 

यह भी देखें: प्रेसिडेंट ट्रम्प ने अमेरिका में कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को फंडिग रोकने क्यों दे डाली धमकी?