BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

डोनाल्ड ट्रम्प को कई बार मिली जान से मारने की धमकी! एलन मस्क ने बताई ये बड़ी वजह

ट्रंप कैबिनेट की पहली बैठक के दौरान टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से योजनाओं की जानकारी मांगने के दौरान बताया कि उन्हें बड़े पैमाने पर मारने की धमकी दी जा रही है.

Donald Trump: टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क जो सरकार की लागत कम करने के लिए बनाए गए डिपार्मेंट आफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी के प्रमुख हैं. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट बैठक के दौरान कुछ गंभीर खुला से किये. उन्होंने कहा कि जो काम वह कर रहे हैं उसके वजह से उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी है.

जी हां दरअसल कैबिनेट बैठक के दौरान जब ट्रंप ने मस्क से पूछा कि DOGE कैसे कम कर रहा है और कितनी बचत हो रही है तो मस्क ने उनके जवाब में यह गंभीर खुलासा किया. उन्होंने बैठक के दौरान लोगों को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप को इस कार्य के लिए कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. 

इससे पहले भी मिली जान से मारने की धमकी 

जानकारी के लिए बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. दरअसल पिछले साल फरवरी 2024 में डोनाल्ड ट्रंप को एक टिकटोक यूजर ने जान से मारने की धमकी दी थी. यूज़र ने तीन लोगों के मरने की धमकी दी थी.

धमकी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था. जिसमें यूज़र ने एफबीआई और सीक्रेट सर्विस जैसी कानून परिवर्तन एजेंसियों से कार्रवाई करने की मांग की थी.

वीडियो में टिकटोक यूजर कहता हुआ नजर आ रहा था कि उसे डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क बिल्कुल पसंद नहीं है. उसे उम्मीद है कि कोई उन्हें गोली मार देगा और ऐसा सिर्फ एक कंटेंट के लिए उसने अपना गुस्सा उस वीडियो में जाहिर किया.

ट्रंप ने मस्क के लिए कहीं यह बड़ी बात 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक के दौरान एलन मस्क की बढ़ाई करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि मस्क बेहद सफल व्यक्ति हैं. एलन बहुत मेहनत करते हैं उनके खुद के कई बिजनेस है लेकिन फिर भी वह सरकार की मदद कर रहे हैं. जिसकी वजह से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन उन पर निशाना भी साधा जा रहा है.

पुराने सरकारी सिस्टम को ठीक कर रहा है DOGE  

डोनाल्ड ट्रंप ने जब एलन की तारीफ की उसके बाद उन्होंने उन्हें बोलने के लिए आमंत्रित भी किया. जिस पर एलन ने मजाकिया अंदाज में खुद को सरकारी टेक सपोर्ट कहा.

उन्होंने बताया कि कैसे वह DOGE सरकारी कंप्यूटर सिस्टम को ठीक करने में मदद कर रहा है क्योंकि यह बहुत पुराना हो चुका है और उनका मुख्य लक्ष्य अमेरिका के बढ़ते घाटे को कम करना है.

उन्होंने बताया कि अगर सही कदम नहीं उठाए जाएंगे तो उनका देश दिवालिया हो जाएगा. क्योंकि पहले ही उनके देश ने 2 ट्रिलियन डॉलर यानी की 2 लाख करोड़ डॉलर के घाटे को सहा है और इससे ज्यादा वह घाटा नहीं सह सकते.

ट्रंप को मिल रही जान से मारने की धमकी

बैठक के दौरान एलन ने एक और बड़ा खुलासा किया उन्होंने कहा कि DOGE के लिए कार्य करने पर ट्रंप को आलोचना झेलनी पढ़ रही है और इसके साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है लेकिन फिर भी वह अपने देश को दिवालिया नहीं होने देंगे क्योंकि उनका देश पहले ही घाटा सहन कर चुका है और इससे ज्यादा घाटा सहन किया तो उनका देश दिवालिया हो जाएगा.

DOGE में गलती हुई तो सुधार भी होगा 

DOGE के लिए कार्य करने को लेकर एलन ने आगे कहा कि अगर कार्य के दौरान उनसे कोई गलती होती है तो वह सुधार भी करेंगे जिस पर उन्होंने उदाहरण के तौर पर USAID के बात रखी. उन्होंने बताया कि USAID के तहत उन्होंने गलती से इबोला प्रिवेंशन प्रोग्राम को थोड़े समय के लिए बंद कर दिया था.

इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि इसे बंद करना ठीक नहीं है यह जरूरी है इसलिए इसे तुरंत बहाल कर दिया गया. इसके साथ-साथ एलन ने 2026 के बजट को लेकर भी बात कही उन्होंने बताया कि 2026 में 1 ट्रिलियन डॉलर का बजट घाटा कम करने के लिए हर दिन 4 अरब डॉलर बचाने होंगे. लेकिन यह तभी हो पाएगा जब सब लोग इस पर अमल करेंगे.

 

यह भी देखें: Universal Pension Scheme क्या है, जिसे केंद्र सरकार कर सकती है लागू? जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा