BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Bangladesh छोड़ भाग रहे थे पूर्व विदेश मंत्री Hasan Mahmud, एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में पुलिस ने धर-दबोचा

Bangladesh crisis: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बाद उनकी सरकार के दो पूर्व मंत्री ने भी देश छोड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उन्हें सेना को सौंप दिया गया है. उग्र हो रहे आंदोलन ने देश की हालत को खराब कर रख दिया है. यह आंदोलन अब हिंसा का रूप ले चुका है.

Bangladesh crisis: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं. फिलहाल वह भारत में शरण ली हुई हैं. अब उनके मंत्री भी उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री और अवामी लीग के संयुक्त महासचिव हसन महमूद (Hasan Mahmud) ने भी देश छोड़ने की कोशिश की, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकामयाब हो गई. 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हसन महमूद बंग्लादेश के हज़रत शाह जलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश छोड़ने की कोशिश में थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया. हवाई अड्डे के सूत्रों से पुष्टि की है कि महमूद को मंगलवार दोपहर को आव्रजन पुलिस ने हिरासत में लिया.

दो पूर्व मंत्री देश छोड़ने की कर चुके हैं कोशिश

हवाई अड्डे पर ड्यूटी पर तैनात बांग्लादेश एयरलाइंस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि रात क़रीब साढ़े आठ बजे महमूद को सेना को सौंप दिया गया. इससे पहले पूर्व सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जुनैद अहमद पलक को भी हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था. इस बीच बांग्लादेश में सैन्य स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है. 

राष्ट्रपति ने संसद को किया भंग

बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन और हिंसक प्रदर्शनों का दौर चल रहा है. बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने संसद को भंग कर दिया है. इसके साथ ही जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा कर दिया गया है. एक जुलाई से अगस्त के बीच गिरफ्तार सभी लोगों को रिहा करने का फैसला लिया गया है. संसद को भंग होने से देश में नए चुनाव का रास्ता साफ हो चुका है. देश में हिंसक विरोधी प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 440 हो गई है. दो दिनों में यह संख्या दोगुनी हो चुकी है. 

ये भी देखिए: बांग्लादेश में हिंसक भीड़ की बर्बरता! 24 लोगों को ऐसे जलाया जिंदा, चीख-पुकार से गूंजा होटल