BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

दुनिया में सबसे फास्ट इंटरनेट का बेताज बादशाह बना चीन, महज 1 सेकंड में डाउनलोड फिल्मों की संख्या उड़ा देगा होश

Fastest internet in world: चीन की नई इंटरनेट खोज ने अमेरिका तक को स्पीड के मामले में पीछे छोड़ दिया है. इस इंटरनेट कनेक्शन की रीढ़ बीजिंग, वुहान और गुआंगझोउ में फैले 3,000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल से बनी है.

Fastest internet in world: चीन अब तक की सबसे तेज़ इंटरनेट स्पीड देने वाला शीर्ष देश बन गया है. यह स्पीड अमेरिका में मौजूदा सबसे तेज़ इंटरनेट कनेक्शन से 10 गुना ज़्यादा है. यहां इंटरनेट की इतनी अधिक है कि महज एक सेकंड में 150 से अधिक हाई-डेफ़िनेशन फ़िल्में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नेटवर्क 1.2 Tbps की स्पीड देता है, जो 1200Gbps के बराबर है. वहीं अमेरिका में सबसे तेज़ इंटरनेट 400 Gbps की 5G इंटरनेट स्पीड देता है. इस इंटरनेट नेटवर्क को सिंघुआ यूनिवर्सिटी, चाइना मोबाइल, HUAWEI और CERNET.com कॉर्पोरेशन ने मिलकर डेवलप किया है.

ऑप्टिकल फ़ाइबर केबल का हुआ उपयोग

इंटरनेट कनेक्शन की रीढ़ कही जाने वाली ऑप्टिकल फ़ाइबर केबल को बीजिंग, वुहान और ग्वांगझोउ में 3,000 किलोमीटर तक बिछाकर इस हाई स्पीड इंटरनेट को बनाया गया है. जुलाई की शुरुआत में इसके परीक्षण के बाद इसे शुरू कर दिया गया है. 

FITI का हिस्सा है ये परियोजना 

रिर्पोट में ये बताया गया कि बीजिंग-वुहान-गुआंगझोउ के बीच कनेक्शन चीन के फ्यूचर इंटरनेट टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर (FITI) का एक हिस्सा है, जो 10 सालों से चल रही परियोजना है. इंटरनेट स्पीड गेम के मामले में यह चीन की एक बड़ी जीत है. 

जापान और अमेरिका पर निर्भरता हुई खत्म

पहले चीन राउटर और इंटरनेट से जुड़ी दूसरी तकनीकों के लिए जापान और अमेरिका पर निर्भर था, लेकिन इस इंटरनेट कनेक्शन के साथ चीजें बदल गई हैं. इस सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल फाइबर, राउटर के स्विच और सॉफ्टवेयर सहित हार्डवेयर को चीन में ही घरेलू स्तर पर बनाया गया है. 

ये भी देखिए: योगी सरकार के फैसले से पहले FSSAI कसेगा शिकंजा, जानिए कैसे ढाबा और रेस्तरां मालिकों का नाम आएगा सामने

Tags: