BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

US Presidential Election: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रबल दावेदार हैं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

US Presidential Election: डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हालिया सर्वेक्षण में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प से आगे चल रही हैं.

US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 के चुनाव से अपान नाम वापस ले लिया और अब उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी. एक ताजा सर्वे में उन्हें लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इसमें राष्ट्रपति बनने के दौरा में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर दो प्रतिशत की बढ़त बना ली है. यह सर्वेक्षण रॉयटर्स/इप्सोस पोल ने किया है. 

राष्ट्रीय सर्वेक्षण में कमला हैरिस ट्रम्प से 44% से 42% आगे थीं जो कि 3 प्रतिशत अंकों की त्रुटि सीमा के भीतर का अंतर था. यह सर्वेक्षण ऑनलाइन आयोजित किया गया था. इसमें देश भर के 1,241 अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया, जिनमें 1,018 पंजीकृत मतदाता शामिल थे. अब इसे लेकर कहा जा रहा है कि भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की अगली राष्ट्रपति हो सकती हैं. 

जो बाइडेन ने क्या कहा?

81 वर्षीय जो बाइडेन ने जून में ट्रम्प के साथ बहस के बाद राष्ट्रपति चुनाव से अपना अभियान समाप्त कर दिया था, जहां उन्हें हकलाते हुए देखा गया था और रिपब्लिकन उम्मीदवार के हमलों का आक्रामक रूप से सामना करने में वह असफल रहे थे. बुधवार यानी 24 जुलाई को 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के फैसले के बाद पहली बार उन्होंने चुप्पी तोड़ी है. 

जो बाइडेन का मानना है कि वह रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ दौड़ से हट गए क्योंकि वह देश के भविष्य के बारे में चिंतित थे. उन्होंने कहा, "मैं इस पद का सम्मान करता हूं लेकिन मैं अपने देश से ज़्यादा प्यार करता हूं. मैंने तय किया है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका नई पीढ़ी को मशाल सौंपना है. यह हमारे देश को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका है."

जो बाइडेन ने कहा, "अमेरिका के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यहां राजा और तानाशाह शासन नहीं करते हैं. लोग शासन करते हैं. इतिहास आपके हाथों में है. सत्ता आपके हाथों में है. अमेरिका का विचार आपके हाथों में है."

ये भी देखिए: Dark Oxygen: क्या है समुद्र तल से 13,000 फीट नीचे मिला 'डार्क ऑक्सीजन'?, जीवन के रहस्यों से उठ सकता है पर्दा