BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Nepal Landslide: नेपाल में अचानक हुआ लैंड स्लाइड, त्रिशूली नदी में गिरीं दो बसों के 63 पैसेंजर लापता

Nepal Landslide Updates: सेंट्रल नेपाल में मदन-आश्रित हाइवे पर हुए इस हादसे में बस यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन लगातार मूसलाधार बारिश के कारण नदी में बसों को तलाश करने में मुश्किल हो रही है. 63 लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.

Nepal Landslide: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन का शिकार यात्रियों से भरा दो बसों को होना पड़ा. ये घटना सेंट्रल नेपाल के मदन-आश्रित हाइवे पर हुई, भूस्खलन की चपेट में आई दोनों बसें बारिश की वजह से उफान पर चल रहीं त्रिशूली नदी में गिरकर बह गई हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बस में 63 यात्री सवार थे. सभी यात्री फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं. सुबह 3.30 बजे हुई घटना से हर इंसान हैरान है. लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि घंटों बीत जाने का बाद भी अब तक लापता यात्रियों की कोई जानकारी नहीं मिली है. 

मदन-आश्रित हाइवे पर हुई ये दुर्घटना

नेपाल के सड़क प्रभाग कार्यालय ने बताया कि, शुक्रवार सुबह करीब 3.30 बजे मदन-आश्रित हाइवे पर लगातार मूसलाधार बारिश के चलते अचानक भूस्खलन हो गया. ठीक उसी समय वहां से दो बसें गुजर रही थी. दोनों बस भूस्खलन से आए मलबे के चपेट में आ गई और सीधे त्रिशूली नदी में जा गिरी. भारी बारिश की वजह से त्रिशूली नदी भी उफान पर चल रही थी, जिसके कारण काफी तेज बहाव बना हुआ है. इसी तेज बहाव में दोनों बसें बह गई. 

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भी घटना को लेकर शोक अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस दुर्घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि,  'नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बहने से लापता 5 दर्जन यात्रियों और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं. मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं.'

3 यात्रियों ने बस से कुदकर बचाई जान

चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि, दोनों बस काठमांडू से रौहतट जा रही थीं. एक बस एंजेल और दूसरी गणपति डीलक्स थीं. एक बस में 24 और दूसरी में 41 लोग सवार बताए गए हैं. इनमें से 63 लोग बसों के साथ बह गए हैं. 63 में से एक भी यात्रियों को लेकर अब तक कोई खबर सामने नहीं आई है. उन्होंने आगे बताया कि, 3 पैसेंजर घटना के समय बस से कूदकर जान बचाने में सफल रहे. उन तीनों ने ही बताया कि वे गणपति डीलक्स बस में सवार थे. इन तीनों पैसेंजर ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हुई, हालांकि उन्हें अब तक सफलता नहीं मिली है. 

ये भी देखिए: Delhi Metro की टिकट सर्विस में बड़ा बदलाव, DMRC ने IRCTC से मिलाया हाथ, जानिए क्या है 'वन इंडिया, वन टिकट'