BREAKING:
'तो पाकिस्तान से मिला लेंगे हाथ', अमेरिका के खिलाफ इस दिग्गज BJP नेता के बयान से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला       Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत      

इजरायल ने हमास पर जमकर बरसाए बम, एम्यूनेशन फैसिलिटी भी हुई तबाह, हमास के 8 आतंकी भी हुए ढेर

इजरायल का हमास पर कारवाई जारी है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) और हमास के लड़ाकों के बीच हुई जंग में हमास के 8 आतंकी मारे गए. इजरायल पहले ही यह साफ कर चुका है कि जब तक उसके सभी नागरिकों को मुक्‍त नहीं किया जाता और हमास का पूरी तरह से सफाया नहीं होता, वो इस ऑपरेशन को बंद नहीं करेंगे.

इजरायल और हमास के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. ये और भी भीषण होती जा रही है. इजरायल ने ठान लिया है कि वो हमास के आतंकियों का सफाया करके ही मानेगा. गाजा पट्टी में घुसकर आतंकियों के सफाए में जुटी इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) और हमास के लड़ाकों के बीच मंगलवार को खतरनाक टक्कर देखने को मिली. 

क्लोज़ क्वार्टर बैटल में इजरायल की सेना कुल आठ आतंकियों को मार गिराने का दावा कर रही है. ये ऑपरेशन गाजा के जबालिया इलाके में चलाा गया. ऑपरेशन में IDF सैनिकों ने इजरायली वायुसेना के विमानों को एक एम्यूनेशन फैसिलिटी पर स्ट्राइक करने का निर्देश दिया. इन हमलों में हमास के आठ आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया.

इजरायल का दावा है कि जिस जगह एयर स्‍ट्राइक हुई वो हमास की हथियार स्टोरेज फैसिलिटी है. यहां से हमास को बड़ी संख्‍या में हथियार की सप्‍लाई की जाती थी. दावा किया गया कि जो आतंकवादी इन हमलों में ढेर किए गए हैं, वो हमास के रॉकेट और ड्रोन ऑपरेटरों के साथ-साथ जासूस भी थे.

आपको बता दें कि, इजरायल और हमास के बीच पिछले आठ महीने से यह जंग जारी है. जंग की शुरूआत हमास ने ही की थी. इन हमलों के दौरान एक हजार से भी अधिक इजरायली लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था. जिसके बाद गाजा पट्टी के अंदर घुसकर इजरायल ने हमास आतंकी संगठन को खदेड़ना शुरू किया. इजरायल पहले ही यह साफ कर चुका है कि जब तक उसके सभी नागरिकों को मुक्‍त नहीं किया जाता और हमास का पूरी तरह से सफाया नहीं होता, वो इस ऑपरेशन को बंद नहीं करेंगे.

ये भी देखिए: Rohini Acharya के खिलाफ संगीन धाराओं में FIR दर्ज, लालू यादव की बेटी पर लगे गैर जमानती धारा, जानिए क्या है पूरा मामला