BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

60 साल की उम्र में मारिसा रोड्रिग्ज ने जीता मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का खिताब, खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान

60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स बनने वाली एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने खिताब जीतकर इतिहास रचा है.

खूबसूरती उम्र को भी मात दे देती है. ये सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन सच है. दरअसल, 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स  बनने वाली एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने इस बात को साबित कर दिया है. खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा कि, 'मैं यह शुरुआत करने वाली पहली पीढ़ी से हूं.' मारिसा पेशे से एक वकील और पत्रकार हैं. खिताब जीतने के बाद उनके और उनके परिवार वालों के लिए ये गर्व का पल है. 

एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा है. मारिसा रोड्रिग्ज ने कहा, 'मैं ब्यूटी कॉन्टेस्ट में नई इबारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हूं. आज हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं, जहां महिलाएं सिर्फ़ शारीरिक सुंदरता तक सीमित नहीं रह गई हैं.' मारिसा ने आगे का प्लान बताते हुए कहा, 'मैं मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना 2024 में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हूं.'

पहले इस प्रतियोगिता में सिर्फ 18 से 28 साल की महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं. सितंबर 2023 में मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की आयु सीमा को हटा दिया था, जिसके बाद ही मारिसा रोड्रिग्ज को ये मौका मिला है.