BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

पाकिस्तानी बिजनेसमैन देश में आर्थिक संकट के बीच पीएम शहबाज शरीफ से की भारत से बात करने की मांग, क्या पाकिस्तान बढ़ाएगा भारत की ओर हाथ?

पाकिस्तानी बिजनेसमैन लीडर्स ने आर्थिक संकट के बीच अपने देश के पीएम शहबाज शरीफ भारत से बात करने की मांग की है.

पाकिस्तान की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है. वहां कारोबारियों का व्यापार ठप हो चुका है. इस हाल में भी पाकिस्तान आतंकवाद और अकड़ से ऊपर नहीं आ रहा है, लेकिन अब वहां के कारोबारियों ने अपना हाथ खड़ा कर दिया है.

उऩ्होंने अब अपने देश के पीएम हबाज शरीफ के साथ बैठक के दौरान व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए भारत से बात करने की मांग कर दी है. अब इस बैठक के बाद पीएम की हालत भी खराब है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना है? 

दरअसल, पीएम अर्थव्यवस्था में सुधार के तरीके खोजने के लिए व्यापारिक समुदाय के साथ बैठक कर रहे थे, बिजनेसमैन आरिफ हबीब ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद आपने कुछ हाथ मिलाए हैं, जिनके अच्छे परिणाम सामने हैं. आइएमएफ सौदे पर प्रगति उनमें से एक है. मेरा सुझाव है कि आप कुछ और हाथ मिलाएं.'

उनमें से एक भारत के साथ व्यापार को लेकर है, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा. दूसरा आपको अदियाला जेल में बंद पीटीआइ नेता इमरान खान के साथ भी संबंध सुधारने का प्रयास करना चाहिए. उस स्तर पर भी चीजों को ठीक करने का प्रयास करें। मुझे विश्वास है कि आप यह कर सकते हैं.

पाकिस्तानी न्यूज डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने वादा किया कि वो जल्द ही देश भर के व्यापारियों को इस्लामाबाद में आमंत्रित करेंगे और उनके साथ तब तक बैठेंगे जब तक कि सभी मुद्दे हल नहीं हो जाते.