BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

पाकिस्तान का 'दीवालिया' हाल! जनता बेहाल, लेकिन नेता और जनरल मालामाल! जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Pakistan Debt Crisis: पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन देश के जनरल्स और राजनेता अरबों की संपत्ति बना चुके हैं. आर्थिक सर्वे के अनुसार, पाकिस्तान का कुल कर्ज ₹23 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है. आम जनता महंगाई और गरीबी से जूझ रही है, वहीं सेना और सियासी नेताओं की दौलत दिन-दूनी रात-चौगुनी बढ़ रही है.

Pakistan Debt Crisis: पाकिस्तान इस समय अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कर्ज का पहाड़ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है और जीवनस्तर लगातार गिरता जा रहा है. लेकिन क्या फर्क पड़ता है? पाकिस्तान की असली 'किस्मत' तो उसके जनरल्स और नेताओं की जेब में है, जो अरबपति बन चुके हैं.

पाकिस्तान पर चढ़ा कर्ज का बोझ

ताजा पाकिस्तान आर्थिक सर्वे (2024-25) के मुताबिक, मार्च 2025 तक देश का कुल कर्ज $269.344 मिलियन (भारतीय रुपयों में करीब ₹23.1 लाख करोड़) तक पहुंच गया है. इसमें घरेलू कर्ज ₹51,518 अरब और विदेशी कर्ज ₹24,489 अरब ($87 अरब) है. इस पर ब्याज का बोझ ही ₹6,439 अरब का है.

चार साल पहले यानी 2020-21 में ये कर्ज ₹11 लाख करोड़ था. यानी चार साल में दोगुना और 2015 से पांच गुना हो चुका है. सर्वे ने चेतावनी दी है कि अगर कर्ज की ये हालत रही तो देश की आर्थिक सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी.

लेकिन जनरल और नेता 'मौज' में हैं!

जब जनता आटे-दाल के लिए तरस रही है, तब पाकिस्तान के ताकतवर लोग करोड़ों-अरबों में खेल रहे हैं.

1. जनरल असीम मुनीर

पाकिस्तान आर्मी चीफ। खुद के नाम सिर्फ $800,000 (₹6.7 करोड़) बताए हैं, लेकिन सेना की प्रॉपर्टी, सीमेंट, बैंकिंग, डेयरी, ट्रांसपोर्ट, फर्टिलाइज़र जैसी कंपनियों का मालिकाना हक है. सेना की कुल संपत्ति $40 से $100 अरब तक मानी जाती है.

2. जनरल बाजवा

पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा जाते-जाते परिवार की संपत्ति ₹12.7 अरब तक पहुंच गई. पत्नी की संपत्ति 2016 में 0 थी, 2022 में ₹2.2 अरब!

3. आसिफ अली ज़रदारी

राष्ट्रपति और PPP आसिफ अली ज़रदारी चीफ की कुल संपत्ति $1.8 अरब (₹15,000 करोड़). सिंध में खेत, शुगर मिलें, पाकिस्तान और दुबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी। बच्चों के नाम दुबई में आलीशान बंगले.

4. शहबाज शरीफ

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 2015 में ₹26.2 करोड़ की संपत्ति घोषित. लंदन में ₹15.3 करोड़ के बंगले. पाकिस्तान में खेती, जमीन, बैंक बैलेंस भी.

5. नवाज शरीफ

तीन बार के PM नवाज शरीफ 2025 में ₹4.7 करोड़ बताई संपत्ति, 2015 में ₹50 करोड़ थी! पनामा पेपर्स कांड में लंदन के मेफेयर अपार्टमेंट्स होने की डिटेल सामने आई. 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने राजनीति से ताउम्र बैन कर दिया.

6. बिलावल भुट्टो ज़रदारी

PPP चेयरमैन। 2025 में ₹1.9 अरब की संपत्ति घोषित. यूके-यूएई में प्रॉपर्टी और कंपनियों को ₹1.24 अरब का कर्ज.

7. इमरान खान

पूर्व PM। 2020 में ₹2.4 करोड़ की संपत्ति बताई. 300 कनाल का बानी गाला विला तोहफा बताया! लाहौर में पुश्तैनी मकान, 600 एकड़ खेती की जमीन. सिर्फ 4 बकरियां और ₹1.8 करोड़ बैंक बैलेंस। पत्नी बुशरा बीबी की संपत्ति ₹4.3 करोड़!

ये भी देखिए: चीन ने पूरे देश में AI चैटबॉट और टूल को किया बंद, जानिए xi jinping ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला