BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

ये क्या हो रहा! अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद थाईलैंड में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्री थे मौजूद

Air India flight: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 को बम की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन स्थिति में वापस फुकेत एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा. विमान में 156 यात्री सवार थे. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान की गहन तलाशी ली गई और सुरक्षा एजेंसियां धमकी की जांच में जुटी हैं.

Air India flight: अभी एक दिन पहले ही गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिय का विमान क्रैश हो गया, जिससे 241 यात्रियों की मौत हो गई और 1 जिंदा बच पाया. इसके ठीक एक दिन थाईलैंड से एक खबर आ रही है. 

थाईलैंड के फुकेत द्वीप से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 में शुक्रवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही फ्लाइट ने फुकेत एयरपोर्ट से उड़ान भरी, उसके बाद विमान में बम होने की सूचना मिली, जिसके चलते विमान को आपात स्थिति में वापस फुकेत लैंड कराना पड़ा.

फ्लाइट AI 379 में कुल 156 यात्री थे सवार 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड (AOT) के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट AI 379 में कुल 156 यात्री सवार थे. बम की सूचना मिलने के बाद विमान को एंडामन समुद्र के ऊपर घुमा कर वापस फुकेत एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया. जैसे ही विमान लैंड हुआ, आपातकालीन प्लान के तहत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, विमान सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समय) फुकेत से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. लेकिन उड़ान के थोड़ी देर बाद ही बम की धमकी की खबर मिलने के कारण विमान ने एंडामन समुद्र के ऊपर चक्कर लगाया और फुकेत लौट आया.

तलाशी और सुरक्षा जांच जारी

AOT ने इस धमकी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि एहतियातन सभी आपातकालीन उपाय किए गए. विमान की पूरी तलाशी ली गई और यात्रियों की भी सुरक्षा जांच की गई. 

फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी की जांच कर रही हैं कि आखिर बम की ये फर्जी सूचना कहां से आई थी. इस घटना के कारण यात्रियों में घबराहट जरूर फैल गई, लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों और एयर इंडिया की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई.

ये भी देखिए: परमाणु जंग की दहलीज पर दुनिया! देखिए कैसे इजराइल ने तबाह किए ईरान के न्यूक्लियर प्लांट | VIDEO