BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

'महिला पहलवानों को दो सुरक्षा' कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, पूर्व सांसद से जुड़ा है मामला

Delhi News: पूर्व BJP सांसद व भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहलवान की सुरक्षा दिल्ली हटा थी, जिसे लेकर तीनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

Delhi News: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहलवानों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस न् हटा ली थी, जिसे लेकर पहलवान कोर्ट पहुंच गए. उन्होंने इसके खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की. कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए अगले आदेश तक पहलवानों को तुरंत सुरक्षा देने का आदेश दिया है. 

विनेश ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'दिल्ली पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है जो अदालत में बृज भूषण के खिलाफ गवाही देने वाली हैं.' वहीं साक्षी ने कहा कि पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा हटा ली है जो भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में शामिल हैं. तीन महिलाओं की सुरक्षा हटाई गई, जिसमें एक महिला पहलवान शुक्रवार को अदालत के समक्ष गवाही देगी. 

दिल्ली पुलिस ने बताया इसे गलतफहमी

मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है. साथ ही कहा कि संबंधित पहलवानों को सौंपे गए निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) गलतफहमी के कारण ड्यूटी पर देरी से पहुंचे.

2023 में सात महिला पहलवानों ने दर्ज कराई थी शिकायत 

बता दें कि ये महिला पहलवानों की बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने वाले हैं. दिल्ली पुलिस ने हाल में ही उनकी सुरक्षा हटा ली थी. 2023 में सात महिला पहलवानों ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. इनमें विनेश फोगाट और साक्षी मलिक भी शामिल थी. इनमें एक नाबालिग भी शामिल थी. इन सभी ने बृज भूषण और WFI के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. 

ये भी देखिए: RSS के साथ सारे गिले-शिकवे खत्म! सीएम योगी संग मीटिंग ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव का प्लान सेट