BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Breaking News: Vinesh Phogat बिना मैच खेले ही Paris Olympics से हुई बाहर, गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ चुर-चुर

Paris Olympics: भारतीय पहलवान विनेश फोगट को प्रतियोगिता के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में अधिक वजन पाया गया. अब वह फाइनल में भारत के लिए नहीं खेल पाएंगी इसी के साथ बुधवार शाम को उनके पोडियम पर पहुंचने की संभावना खत्म हो चुकी है.

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 ने विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाइड कर दिया है. दरअसल, 7 अगस्त 2024 को होने वाले फाइनल के लिए उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया है. इस कारण से पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित किया गया. इससे पहले भी खबर आ रही थी कि पहलवान का वज़न अनुमेय सीमा से लगभग 100 ग्राम ज़्यादा था, जिसके कारण उसे अयोग्य ठहराया जा सकता है. 

भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने कहा, 'यह दुखद है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किया गया है. रात भर टीम ने बेहतरीन प्रयास किया लेकिन आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है. वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा.'

हालांकि, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने विनेश फोगाट को वजन मानदंड पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन उनके आग्रह को अस्वीकार कर अयोग्य घोषित कर दिया गया. 

गोल्ड मेडल से चुक गईं विनेश

भारतीय पहलवान व‍िनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में एंट्री मारकर इतिहास रच दिया था. उन्होंने मंगलवार को महिला 50 Kg फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी. यही नहीं वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर भी बन गई थी. विनेश का फाइनल मुकाबला बुधवार यानी 7 अगस्त 2024 को 50 Kg स्पर्धा के फाइनल में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से होने वाला था. 

वजन कम करने के लिए पूरी रात मेहनत करती रहीं फोगाट

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, व‍िनेश फोगाट का वजन मंगलवार रात को लगभग 2 किलो अधिक था. वह पूरी रात सोई नहीं और मापदंड को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ यानी जॉगिंग से लेकर स्किपिंग और साइकिलिंग तक किया. हालांकि, यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ. 

ये भी देखिए: Sport Climbing: क्या है स्पोर्ट क्लाइम्बिंग? Paris Olympics 2024 में हो रही है काफी चर्चा, जानिए इसके नियम से लेकर इतिहास