BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Rohit Sharma Retirement: कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा 'बाय- बाय', शानदार जीत के बाद ले लिया संन्यास

Rohit Sharma Retirement: कप्तान रोहित ने किया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत के बाद कर दिया है. अब वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट कभी नहीं खेलेंगे.

Rohit Sharma Retirement: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. ये फैसला उन्होंने टी 20 विश्व कप 2024 में साउथ अफ्रीका पर भारतीय टीम के शानदार जीत के बाद किया है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रोहित शर्मा ने भी टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास का ऐलान किया है. रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान किया है.

मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, 'यह मेरा आखिरी गेम भी था. अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता. मैं इस (ट्रॉफी) को बुरी तरह चाहता था. इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है.' 

उन्होंने कहा, 'मैं यही चाहता था और ऐसा ही हुआ. मैं अपने जीवन में इसके लिए बहुत बेताब था. खुशी है कि इस बार हमने सीमा पार कर ली.' 

आपको बता दें कि रोहित ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में ही इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था, अब अपने 9वें टी20 वर्ल्ड कप में रोहित ने कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को 17 साल बाद दूसरी बार यही खिताब दिलाया.

ये भी देखिए: PM Modi ने टीम इंडिया को 'भव्य जीत' की खास अंदाज में दी बधाई, वीडियो जारी कर कही ये बात