BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Neeraj Chopra की मां को लेकर पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर Arshad Nadeem ने कुछ ऐसा कह दिया, चंद सेकेंड में जीत लिया पूरी दुनिया का दिल

Neeraj Chopra-Arshad Nadeem: पाकिस्तान के जेवलिन थ्रो स्टार अरशद नदीम को हाल में ही नीरज चोपड़ा की मां ने अपने बेटे जैसा बताया था, जिसके जवाब में नदीम ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके जवाब ने पूरी महफिल ही लूट ली है. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

Neeraj Chopra - Arshad Nadeem: पाकिस्तान के जेवलिन थ्रो स्टार अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा की मां के उनके लिए कहे गए शब्दों का दिल छू लेने वाला जवाब दिया है. बता दें कि नीरज की में सरोज देवी ने कहा था कि 'नदीम भी उनके बेटे जैसा है.' नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज को हराया था. 

नीरज चोपड़ा की मां के प्यार का जवाब भी नदीम ने बड़े ही प्यारे अंदाज में दिया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक मां सभी के लिए प्रार्थना करती है और उनके दयालु शब्दों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. पाकिस्तानी एथलीट ने यह भी कहा कि यह उनकी इच्छाओं और प्रार्थनाओं के कारण है कि वह और नीरज अन्य प्रतियोगियों से काफी ऊपर पोडियम पर एक साथ समाप्त हुए. 

वह मेरी भी मां हैं -नदीम

नदीम ने रविवार की तड़के घर लौटने के बाद पाकिस्तानी मीडिया से कहा, 'एक मां सभी की मां होती है, इसलिए वह सभी के लिए प्रार्थना भी करती है. मैं नीरज चोपड़ा की मां का आभारी हूं. वह मेरी भी मां हैं. उन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की और हम दक्षिण एशिया के सिर्फ दो खिलाड़ी थे, जिन्होंने विश्व मंच पर प्रदर्शन किया.' 

नीरज, नदीम का भाई है -रजिया परवीन

नदीम की मां रजिया परवीन ने भी नीरज के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए उसे नदीम का भाई और दोस्त बताया था. परवीन ने पाकिस्तान मीडिया से कहा, 'वो भी मेरे बेटे जैसा है' वो नदीम का दोस्त भी है और भाई भी है.'

नदीम ने रिकॉर्ड तोड़ जीता गोल्ड मेडल

बता दें कि नदीम ने पेरिस में पाकिस्तान के लिए इतिहास रच दिया है. वह ओलंपिक में अपने देश के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता बन गए. 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने फाइनल में अपने दूसरे थ्रो पर एंड्रियास थोरकिल्डसन के 90.57 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया और 92.97 मीटर की दूरी तक भाला फेंका. उन्होंने अपने आखिरी थ्रो पर 91.79 मीटर की दूरी हासिल करके फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

नदीम ने 32 साल बाद पाकिस्तान की चमकाई किस्मत

नदीम ने स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक पदक के लिए पाकिस्तान का 32 साल बाद पदक दिलाया है. वहीं नीरज अपना स्वर्ण पदक बचाने में असफल रहे और 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे. चोपड़ा का दिन मैदान में अच्छा नहीं रहा क्योंकि उन्होंने फाउल से शुरुआत की लेकिन अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का बड़ा थ्रो करके शानदार वापसी की. 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने शेष प्रयासों में चार और फाउल किए और इसलिए नदीम के साथ प्रतिस्पर्धा करने में विफल रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. 

ये भी देखिए: Hindenburg 2.0 के समर्थन में खड़े हुए Rahul Gandhi, PM Modi पर हमला करते हुए पूछे ये सवाल