BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Virat Kohli: 'मेरा आखिरी टी20 वर्ल्‍ड कप', T20 वर्ल्ड कप जीतते ही विराट ने किया संन्यास का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में भारत के लिए शानदार पारी खेलना वाले विराट कोहली ने जीत के साथ ही टी20 मैच से सन्यांस का एलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है और वह आने वाली जेनरेशन को मौका देना चाहते हैं. मैच के दौरान उन्होंने 76 रनों की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

Virat Kohli announces retirement: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रिका को 7 विकेट से हरा कर दीत लिया है. इसके साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. कोहली अब टी20I नहीं खेलेंगे. उन्होंने टी20I फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप का ये फाइनल मुकाबला उनका आखिरी मैच था. 

विराट कोहली ने कहा, 'ये मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है. ये खिताबी वो चीज है जो हम हासिल करना चाहते थे. आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और फिर ऐसा हो जाता है. भगवान महान है. ये मेरा भारत के लिए खेला गया आखिरी टी20 मैच है.

उन्होंने आगे कहा कि, 'हम विश्व कप जीतना चाहते थे, ये सभी को पता था. ये ऐसी चीज नहीं है कि अगर हम हार जाते तो मैं संन्यास का फैसला नहीं करता. ये अगली पीढ़ी के आने के समय है. ये काफी लंबा इंतजार था, हम आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे.'

रोहित शर्मा को लेकर विराट कोहली ने कहा कि, 'आप रोहित को देखते हैं जिन्होंने नौ टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं. ये मेरा छठा टी20 वर्ल्ड कप था. रोहित इसके हकदार थे. भावनाओं पर काबू करना मुश्किल है.'

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है, जहां भारत के जांबाजों ने लगातार 8वीं मैच में जीत को बरकरार रखते हुए, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार जीत हासिल की है. भारत ने साउथ अफ्रिका की टीम को 7 रनों से हरा दिया है. इस तरह भारत 2007 के बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के नौवें टूर्नामेंट में फिर से जीत हासिल की है. 

ये भी देखिए: PM Modi ने टीम इंडिया को 'भव्य जीत' की खास अंदाज में दी बधाई, वीडियो जारी कर कही ये बात