BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

PM Modi ने टीम इंडिया को 'भव्य जीत' की खास अंदाज में दी बधाई, वीडियो जारी कर कही ये बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया अपने और देशवासियों के तरफ से बधाई दी है. जीत के तरंत बाद पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर भारत के लिए इसे गर्व का पल बताया है.

IND vs SA Final, T20 WC 2024: भारत ने साउथ अफ्रिका की टीम को 7 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस खास मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को उसके 'भव्य जीत' की खास अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने जीत के ठीक बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स वीडियो जारी कर देश की सिर उठाने के लिए भारत के जांबाजों की तारीफ भी की है. 

पीएम मोदी ने कहा कि, 'टीम इंडिया को इस भाव्य विजय के लिए सभी देश वासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई. आज 140 करोड़ देशवासी आपके शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं. खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन हिन्दुस्तान के हर गांव, गली और मोहल्ले में आपने कोटी-कोटी देशवासियों का दिल जीत लिया. और ये टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखी जाएगी.'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और एक मैच हारना नहीं, ये कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी और उनके हर बॉल को खेला. और आप शानदार विजय प्राप्त करते रहें. एक के बाद एक विजय की इस परंपरा ने आपके हौसले को तो बुलंद कर दिया. लेकिन पूरी टूर्नामेंट को रोचक बना दिया. आपने शानदार जीत प्राप्त की है. मेरी तरफ से मैं आपको बहुत बहुत बधाई देता हूं.'

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है, जहां भारत के जांबाजों ने लगातार 8वीं मैच में जीत को बरकरार रखते हुए, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार जीत हासिल की है. भारत ने साउथ अफ्रिका की टीम को 7 रनों से हरा दिया है. इस तरह भारत 2007 के बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के नौवें टूर्नामेंट में फिर से जीत हासिल की है. 

ये भी देखिए: IND vs SA Final, T20 WC 2024: लगातार जीत बरकरार, महामुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से रौंदा, टी20 विश्व कप का ताज किया अपने नाम