BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

T20 World Cup 2024 (IND vs PAK): आज शाम पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, इंडिया टीम के हौसले हैं बुलंद, जानिए मैच कब और कहां देखें

IND vs PAK: न्यूयॉर्क में आज भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला होने जा रहा है. जानिए मैच को लेकर पूरी डिटेल्स.

IND vs PAK: अमेरिका में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के आज का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. रविवार को न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में  भारत और पाकिस्तान के बीच धुआंधार मैच होने वाली है. खास बात ये है कि ये मैच दोनों टीमों के लिए महज खेल नहीं होती है, बल्कि साख की लड़ाई होती है. तो आज देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारने वाला है. 

कब और कहां देखे

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आज 9 जून को होने जा रहा है. यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.  वहीं, अमेरिकी समय के अनुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. ये महामुकाबला डिज्नी हॉटस्टार प्लस और स्टार स्पॉर्ट्स पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत, पाकिस्तान से काफी आगे रहा है. पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में भारत से 7 में सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार हराया, वहीं एक मैच टाई रहा है. 

बारिश दे सकता है दखल

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे 51 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है. भारत के समय के मुताबिक, रात 8:30 बजे बारिश की संभावना है. यानी मैच शुरू होने के आधे घंटे बाद ही बारिश आ सकती है. हालांकि, मैच पूरा होगा इसकी संभावना काफी ज्यादा है.

ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारत-

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान-

बाबर आजम (कप्तान), सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, आजम खान, शादाब खान, फखर जमान, उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अबरार अहमद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ

ये भी देखिए: T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, देखिए कब किसके साथ होगी भिड़ंत?