BREAKING:
'तो पाकिस्तान से मिला लेंगे हाथ', अमेरिका के खिलाफ इस दिग्गज BJP नेता के बयान से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला       Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत      

T20 World Cup 2024: मुकाबले से पहले ही विवियन रिचर्ड्स ने विजेता पर की भविष्यवाणी, जानकर हो जाएंगे हैरान!

वेस्टइंडीज के महान और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) ने टी-20 वर्ल्ड कप अपनी भविष्यवाणी कर दी है, जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है.

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में क्रेज बढ़ गया है. इस बीच वेस्टइंडीज के महान और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) ने टी-20 वर्ल्ड कप अपनी  भविष्यवाणी कर दी है, जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है. दरअसल, जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. वेस्टइंडीज की टीम दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में टीम में इस मैच को लेकर उत्साह काफी है. देखना ये होगा कि इस बार टीम का परफॉर्मेंस कैसा रहता है. 

 रिचर्ड्स ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज पर दावे के साथ खुलासा किया है कि वेस्टइंडीज की टीम इस बार टी-2-0 वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती है. इसके साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि, 'भले ही मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के पास इतनी अच्छी टीम है कि वह इस बार खिताब जीत सकती है.  हम उम्मीद कर रहे हैं कि वेस्टइंडीज अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे. यह याद रखना चाहिए कि वेस्टइंज टीम  काफी प्रतिभाओं से भरी हुई है. और, इस टी20 फॉर्मट में, वे किसी भी टीम को हरा सकती है.  हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि खिलाड़ी फॉर्म में रहे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और जब तक वे ऐसा करते हैं, मुझे विश्वास है कि हम घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीत सकते हैं.'


बता दें कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की कप्तानी रोवमैन पॉवेल करने वाले हैं. टीम में आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज को भी टीम में मौका मिला है. टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड शामिल हैं.