BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Guru Purnima: इस राज्य के सभी स्कूलों में दो दिनों तक होगा गुरु पूर्णिमा का उत्सव, भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा बढ़ावा

Guru Purnima: मध्य प्रदेश में मोहन यादव का सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी स्कूलों दो दिनों तक गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाने का निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि इसका उद्देश्य गुरु-शिष्य के पुराने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है.

Guru Purnima: मध्य प्रदेश सरकार ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को कायम रखने के लिए सरकार ने  मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 और 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाने का निर्देश जारी किया है. स्कूल शिक्षा विभाग के एक आदेश के मुताबिक, इस दौरान छात्रों को भारतीय संस्कृति में पारंपरिक शिक्षक-छात्र संबंधों के बारे में शिक्षित किया जाएगा. 

कार्यक्रम कुछ इस प्रकार होगा कि पहले दिन सुबह की प्रार्थना के बाद शिक्षक इस परंपरा और गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करेंगे. इसके बाद छात्र प्राचीन भारत में गुरुकुल और भारतीय संस्कृति पर निबंध लेखन कार्यक्रम में भाग लेंगे. दूसरे दिन 21 जुलाई को देवी सरस्वती और गुरुओं को समर्पित प्रार्थना समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही दीप प्रज्वलन अनुष्ठान भी होगा. इस दौरान  शिक्षकों को सम्मानित किया भी जाएगा. शिक्षक और छात्र दोनों ही अपने आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए व्यक्तिगत चर्चा करेंगे. 

कांग्रेस ने गुरु पूर्णिमा मनाए जाने का किया विरोध 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने निर्देश में कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और गुरु-शिष्य बंधन के महत्व की गहरी समझ पैदा करना है. हालांकि इसे लेकर भी तुष्टिकरण की राजनीति शुरू हो गई है. सरकार के इस फैसले को लेकर राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से इसका जमकर विरोध किया गया है. 

कब है गुरु पूर्णिमा?

हिन्दी पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को शाम 5 बजकर 59 मिनट से होगी. वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 21 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से होगा. सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है. ऐसे में गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा.

गुरु पूर्णिमा का महत्व

हिंदू माह आषाढ़ की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला गुरु पूर्णिमा उत्सव भारत, नेपाल और भूटान में हिंदुओं, जैनियों और बौद्धों के सभी आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुओं को सम्मान देने के लिए समर्पित है. पवित्र श्रावण महीने की शुरुआत से पहले मनाया जाने वाला यह त्यौहार पारंपरिक रूप से अपने चुने हुए आध्यात्मिक शिक्षकों/गुरुओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है. शास्त्र में इसका विशेष महत्व बताया गया है. 

ये भी देखिए: Bhagavad Gita: इन स्थितियों में सह लिया अपमान तो बन जाएंगे सर्वश्रेष्ठ, जानिए क्या कहते हैं भगवान श्री कृष्ण?