BREAKING:
बांग्लादेश में चीन बना रहा ड्रोन, बॉर्डर के पास फैक्ट्रियां, कैसे बन रहा भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक?       Ajit Pawar जिस विमान से यात्रा कर रहे थे, वह कौन-सा था? जानिए Learjet 45 की पूरी डिटेल       'भारत बाज़ी मार ली बाजी', India-EU FTA अमेरिका का तंज, यूरोपीय संघ को लेकर कही ये बड़ी बात       Ajit Pawar Family Tree: बारामती से सत्ता के केंद्र तक, परिवार, राजनीति और बगावत की पूरी कहानी       Ajit Pawar कैसे बने महाराष्ट्र की राजनीति के 'दादा'? विमान दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत       Ajit Pawar Died: अजित पवार का विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई प्लेन क्रैश की आंखों-देखी कहानी | VIDEO       Ajit Pawar Died: नहीं रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, विमान दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत | VIDEO       UGC के नए नियमों पर आखिर क्यों मचा है बवाल? सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला, छिड़ गई सामाजिक बहस       अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया ब्रेक, सोशल मीडिया पोस्ट से किया बड़ा ऐलान       Aaj Ka Rashifal 28 January 2025: चंद्रमा के साथ धैर्य और स्थिरता से बदलेगी किस्मत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल      

Bhagavad Gita: इन स्थितियों में सह लिया अपमान तो बन जाएंगे सर्वश्रेष्ठ, जानिए क्या कहते हैं भगवान श्री कृष्ण?

भगवद गीता अपमान सह लेना विष सह लेना के बराबर बताया गया है. जो इंसान कई परिस्थितियों में सामने वाले का अपमान सह लेता है. वह सफल होने ले लिए तैयार होता है. तीन तो ऐसी परिस्थिति है जहां सदैव इंसान को अपमान सह लेना चाहिए. यहां अपमान सहने से मनुष्य सर्वश्रेष्ठ बनने लगता है.

Bhagavad Gita: भगवद गीता महज ज्ञान का सागर ही नहीं बल्कि जीवन जीने के लिए भगवान कृष्ण का बताया गया मार्ग भी है. गीता हर रोज हर व्यक्ति को पढ़ने की सलाह दी जाती है. गीता हमें जीवन को धैर्य, क्षमा और सहनशीलता के साथ जीना सिखाता है. कई परिस्थितियों में ये हमें अपमान सहकर सर्वश्रेष्ठ बनना भी सिखाता है. कई पुराणों में भी बताया गया है कि सहनशीलता इंसान का वह गुण है, जिसके बल पर वो पहाड़ को भी झुकने पर मजबूर कर देता है. 

भगवद गीता में इसका जिक्र भगवान श्रीकृष्ण कई जगह करते देखे गए हैं. इसमें कहा गया कि कई जगहों पर हमेशा सहनशील होना चाहिए जबकि कई जगहों पर सीमा में सहनशील होना आवश्यक है, क्योंकि अपराध का भी अधिक सहना पाप है. तो आइए हम आपको यहां बताते हैं कि किन जगहों पर अपमान के घुट को पी जाने से मनुष्य सर्वश्रेष्ठ हो जाता है. यहां पर हम उन तीन परिस्थितियों का जिक्र करेंगे, जहां आपको अपमानित होकर भी शांत रहना है.   

माता-पिता का गुस्सा और डांट 

माता-पिता सदैव अपने बच्चों का भला ही सोचते हैं. वह कभी नहीं चाहते कि उनके बच्चे गलत रास्ते पर चलें या फिर उनके बच्चों के साथ गलत हो. यही कारण कई बार माता-पिता बच्चों को सार्वजनिक तौर पर भी डांट फटकार देते हैं. ऐसे बच्चों को ये अपमान के समान महसूस होता है लेकिन ये माता-पिता का आशीर्वाद होता है, जिसे अगर आप पी लेंगे तो आप सर्वश्रेष्ठ की गिनती में एक दिन शामिल हो जाएंगे. क्योंकि माता-पिता का अपमान आपको जीवन की परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है.

शिक्षक या गुरु से मिला अपमान

शिक्षक या गुरु भी सबसे हितैषी माने जाते हैं. वह कई मौके पर सभी बच्चों के सामने भी अपने प्रिय शिष्य तक को भी डांटते नजर आते हैं. ऐसी परिस्थिति में शिष्य को वह अपमान सह लेना चाहिए.  गुरु के कड़वे शब्द जीवन की सच्चाई और कठिन परिस्थिति से लड़ने योग्य हमें बनाते हैं. उनके दिशा-निर्देश और बताए गए मार्ग पर चलने से जीवन में कई कठिनाइयों को पार करने का साहस मिलता है.  शिक्षक या गुरु का गुस्सा कभी अपमान नहीं होता है, बल्कि वह भी एक स्नेह का तरीका है. वह अपने शिष्य को पुत्र से बढ़कर आगे बढ़ते देखना चाहते हैं. 

भगवान से मिला का अपमान

भगवद गीता के मुताबिक, जो लोग अपमान सहन करते हैं और मंदिर में बहस नहीं करते हैं, उन्हें देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. मंदिर में कभी भी गुस्सा या झंझट नहीं करना चाहिए. ये वह समय होता है, जब भगवान आपके धैर्य की परीक्षा ले रहे होते हैं. ऐसे समय में मनुष्य को बिल्कुल शांत अवस्था में रहना चाहिए. 

भगवद गीता के मुताबिक, जो जितना अपमान सहता है, वह उतना महान बनता जाता है. वह अपने सहनशीलता के आगे बड़े-बड़े महारथियों को अपने आगे झुकने पर मजबूर कर देता है. सहनशीलता मनुष्य में एक दिन में नहीं आती है. निरंतर प्रयास से आप इसमें सफल हो जाएंगे. आने वाले समय में ये आपके जीवन में अमृत के समान काम करेगा. ये गुण आपको एक दिन सफल और सर्वश्रेष्ठ बना देगा. 

ये भी देखिए: Maharishi Vedic City: कैरेंसी भी राम नाम, वास्तुशास्त्र से लेकर शिक्षा है वैदिक, आश्चर्य का केंद्र बना रामराज्य का प्रतीक अमेरिकी का आयोवा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Khabar Podcast इसकी पुष्टि नहीं करता है.)