BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Guru Purnima 2024: इस बार कब है गुरु पूर्णिमा? बन रहा है शुभ संयोग, जानिए सनातन में गुरु का महत्व और कृपा

Guru Purnima 2024: भगवान तक पहुंचने का रास्ता भी मनुष्य को गुरु ही बताते हैं. ऐसे में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस बार इस दिन को बेहद खास संयोग बन रहा है. इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि का योग बन रहा है. जानिए इस बार कब है गुरु पूर्णिमा.

Guru Purnima 2024: सनातन धर्म में भगवान से भी ऊपर गुरु को दर्जा दिया गया है. इसलिए कहा भी गया है- 'करता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय; सात द्वीप नौ खंड में गुरु से बड़ा न कोय।।' भगवान तक पहुंचने का रास्ता भी मनुष्य को गुरु ही बताते हैं. ऐसे में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन अपने गुरु की शास्त्र के अनुसार पुजा की जाती है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है. गुरु पूर्णिमा के बाद से ही सावन शुरु हो जाता है और इस बार सावन भी सोमवार के व्रत के साथ ही शुरु होने वाला है.  

कहा जाता है कि जिनके पास उनके गुरु होते हैं. वो इस जीवन रुपी नैया ही नहीं, जीवन के बाद के भवसागर को भी पार कर लेता है और भगवान को प्राप्त कर लेता है. इतना बड़ा महत्व है गुरु का. गुरु तो वो तत्व हैं, जो सागर की लहरों को भी अपने शिष्य के लिए मोड़ देते हैं. गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. जिन्होंने महाकाव्य महाभारत की रचना की थी. इस साल की गुरु पूर्णिमा के दिन शुभ योग बन रहा है. 

कब है गुरु पूर्णिमा

हिन्दी पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को शाम 5 बजकर 59 मिनट से होगी. वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 21 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से होगा. सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है. ऐसे में गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा. इस दिन शिष्यों में अपने गुरु को लेकर खासा उल्लास देखने को मिलता है. वो प्यार से अपने गुरु की पुजा करते हैं और ढेर सारे पकवान से उन्हें भोग भी लगाते हैं. 

गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहा है शुभ संयोग

गुरु पूर्णिमा के दिन इस साल सर्वार्थ सिद्धि का योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग एक विशिष्ट प्रकार का योग है. जो सप्ताह के किसी विशेष दिन कुछ नक्षत्रों के पड़ने पर बनता है. इन नक्षत्रों का संयोग नए कार्यों या व्यवसाय को करने के लिए शुभ माना जाता है. इस शुभ योग्य मे अगर गुरु का आशीर्वाद लिया जाए तो गुरु महाराज का आशीर्वाद अनेको अनेक फल देता है.

ये भी देखिए: Tulsi Puja Niyam: रविवार को तुलसी के पास भूलकर भी न जलाए दीपक, जानिए दीपक जलाने का क्या है शुभ समय?