Lakshmi Puja: मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, भर जाएंगे जेब और बरसेगा धन, बस घर में कर लें ये 5 काम
Lakshmi Puja: धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रसन्न रहना बहुत जरुरी है. इसके लिए मां की भक्ति वास्तु शास्त्र से करने पर उचित लाभ मिलता है और घर गृहस्थी में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है. इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती है. इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं. जिसका पालन करके आप मां को प्रसन्न करने अपने घर में विराजमान कर सकते हैं.
Vastu Tips for Lakshmi Puja: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और कहा जाता है कि एक मनुष्य का धन संपन्न होने के लिए मां लक्ष्मी का प्रसन्न होना बेहद जरुरी है. चाहे वह भक्ति से हो या फिर अच्छे कर्म और विचार से. हालांकि इन सबके बीच वस्तु शस्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं. जिससे मनुष्य की गरीबी दूर होती है और घर में धन-वैभव का आगमन होता है.
आइए यहां आपको ऐसे 5 उपाय बताते हैं, जिसे करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी.
गोधूली बेला में मां लक्ष्मी की पूजा-
वास्तु शास्त्र के मुताबिक सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है. इसी बेला को गोधूली बेला कहते हैं. दरअसल, शाम में गायों के लौटने से उनके पैरों से उठने वाली धूल के कारण इस समय को गोधूली बेला कहते हैं. इस समय मन से की गई मां लक्ष्मी की पूजा आपको धनवान बनाता है.
मां लक्ष्मी के आगे जलाएं घी का दीया
वस्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी के पूजा के कुछ नियम भी बताए गए हैं. इसमें जब आप मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं तब घी का दीया जलाना शुभ माना जाता है. इसका कारण यह है कि इससे निकलने वाली सुगंध से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसती हैं. इससे घर में धन-वैभव में बरक्कत होता है. इसके साथ ही पूजा के दौरान शंख भी बजाए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कामकाज पर भी इसका प्रभाव पड़ता है.
सफाई वाले झाड़ू के लिए नियम
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है और वह साफ-सुथरे घर में ही विराजमान होती हैं. ऐसे में घर की सफाई करने के बाद झाड़ू को गंदे या फिर धूल वाले जगह पर कभी नहीं रखना चाहिए. इसे साफ जगह पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं. इसके साथ ही इसका आदर भी बेहद जरुरी है. इसलिए इसे कभी भी लांघना नहीं चाहिए. इससे मां लक्ष्मी का निरादर माना जाता है.
घर की सफाई को लेकर नियम
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मां लक्ष्मी को सफाई बेहद पसंद है, मां उन्हीं घरों में प्रवेश करती हैं, जहां पर साफ-सफाई होती है और घर को सुसज्जित रखा जाता है. माना जाता है कि गंदगी से भरे घर और इलाकों में मां लक्ष्मी को वास करना पसंद नहीं है, चाहे भक्त कितनी भी भक्ति करे. गंदगी में रहने से बीमारी भी फैलती है जो लोगों के गरीबी का कारण बनती है.
मां लक्ष्मी को नारियल है बेहद पसंद
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मां लक्ष्मी को नारियल बहुत पसंद है. इसे श्रीफल यानी श्री का फल भी कहा जाता है. श्री मतलब लक्ष्मी होता है यानी कि नारियल है मां लक्ष्मी का फल. यही कारण है कि लक्ष्मी पूजन में भी नारियल का प्रयोग ही किया जाता है. तो अब से जब भी आप मां लक्ष्मी की पूजा करें. अपने थाल में नारियल को जरूर शामिल करें और इसका प्रसाद सभी में वितरित करें. इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं और भक्त पर कृपा बरसाती हैं.
ये भी देखिए: Rakshabandhan के दिन हैं Sawan का आखिरी सोमवार, कितना ज़रूरी है रखना व्रत? जानिए नियम और शुभ मुहूर्त
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए पंडित या पुरोहित से संपर्क करें. Khabar Podcast इसकी पुष्टि नहीं करता है.)





.png)




.png)