BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Rakshabandhan 2024: बहने सुबह नहीं बांध पाएगी रखी, रहेगा भद्रा का साया, जानिए कितने बजे का है शुभ मुहूर्त

Rakshabandhan 2024: द्रिक्पचांग के मुताबिक, इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त को पड़ रहा है. इस दिन भद्रा भी पड़ रहा है. ऐसे में भद्रा में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है. बहनों को इस बार अपने भाई को राखी बांधने के लिए 7 घंटे 38 मिनट का समय मिलेगा.

Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन का इंतजार हर भाई-बहन को होता है. यह त्यौहार हिंदू पंचांग के मुताबिक, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है. द्रिक्पचांग के मुताबिक, इस बार रक्षाबंधन सोमवार यानी 19 अगस्त को पड़ने वाला है. आमतौर पर राखी सुबह-सुबह बांधा जाता है लेकिन कभी कभी दोपहर में भी इसका शुभ मुहूर्त होता है या इसे प्रदोष का समय भी कहते हैं. हालांकि इस त्योहार को मनाने के लिए भद्रा समय से बचना जरूरी होता है क्योंकि यह किसी भी शुभ काम के लिए अशुभ माना जाता है. 

भद्रा पर नहीं होते हैं कोई शुभ कार्य

रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को भद्रा का साया सुबह में 5 बजकर 53 मिनट पर (Bhadra Kaal) शुरू होगा, जो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इसी दिन शाम को पंचक (Panchak) भी लग रहा है. जो कि 19 अगस्त को शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. 

राखी बांधने का मुहूर्त

19 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 8 मिनट तक है. ऐसे में इस दिन बहनों को अपने भाई को राखी बांधने के लिए 7 घंटे 38 मिनट तक का समय मिलेगा. इसी दौरान उन्हें रखी बांधनी होगी और भाईयों से रक्षा का वचन भी लेना होगा. 

ऐसे मनाए रक्षाबंधन का त्यौहार 

भाई-बहन के बीच का यह त्यौहार प्यार, स्नेह और बंधन का प्रतीक है. इस दिन बहनें राखी, रोली (पवित्र लाल धागा), चावल, मिठाई और दीया (दीपक) के साथ एक थाल तैयार करती हैं और दोनों भाई-बहन सज-धजकर तैयार हो जाते हैं. फिर बहन अपने भाई की आरती उतारती हैं. इसके बाद माथे पर तिलक लगाती है और रखी बांधते हुए रक्षा का वादा भी लेती है. इस भाई भी बड़े ही प्यार से अपनी बहन के लिए कुछ गिफ्ट लेता है जो वह राखी पर अपनी बहन को देता है. 

ये भी देखिए: Govardhan Parvat: गोवर्धन पर्वत की घट रही है ऊंचाई, पुलस्त्य ऋषि के श्राप का हो रहा है असर, जानिए पुरी कहानी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए पुरोहित या पंडित से संपर्क करें. Khabar Podcast इसकी पुष्टि नहीं करता है.)