BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Jagannath Rath Yatra: यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, रथ से बलभद्र की मूर्ति गिरी, इतने लोग हुए घायल

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक बड़ी घटना होने की खबर सामने आ रही है. यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति रथ से गिर गई, जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

Jagannath Rath Yatra: मंगलवार की शाम ओडिशा के पुरी भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हदसा हो गया, जिसमें भगवान बलभद्र की एक मूर्ति भक्तों पर गिर गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रा के बाद भगवान बलभद्र की मूर्तियों को रथ से उताकर गुंडिचा मंदिर के अडापा मंडप में ले जाया जा रहा था. हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है. घायल सेवायतों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घायलों में विनय दास महापात्र, नूतन दास महापात्र, अजय दास महापात्र, बाबूनी दास महापात्र और राम कुमार दास महापात्र शामिल हैं. 

जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शंकर ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि, 'भगवान बलभद्र के रथ पर एक हादसा हुआ है. 8 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. किसी तरह के घबराने की जरूरत नहीं है. भगवान बलभद्र को भी दोबारा से रथ पर सवार कर लिया गया है. सभी सेवायतों ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया.'

आपको बता दें कि सनातन में जगन्नाथ रथ यात्रा का खास महत्व है. इसमें रथयात्रा निकालकर भगवान जगन्नाथ को प्रसिद्ध गुंडिचा माता मंदिर पहुंचाया जाता हैं, जहां भगवान 7 दिनों तक आराम करते हैं. इस साल 53 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि ये यात्रा दो दिनों की हो रही है. 1971 से यह रथ यात्रा एक दिन की हो रही थी. इस दौरान गुंडिचा माता मंदिर में खास तैयारी होती है और मंदिर की सफाई के लिए इंद्रद्युम्न सरोवर से जल लाया जाता है. इसके बाद भगवान जगन्नाथ की वापसी की यात्रा शुरु होती है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में हिस्सा लेते हैं.

ये भी देखिए: PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी को रुस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, अब तक इन देशों से हो चुके हैं सम्मानित