BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Vinayaka Chaturthi 2024: कब है विनायक चतुर्थी? ऐसे करें गणपति की पूजा, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

Vinayaka Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी के बेहद खास महत्व है. इस दिन गणपति की विशेष पूजा की जाती है. जिससे परिवार में सुख समृद्धि और संपन्नता आती है.

Vinayaka Chaturthi 2024: सनातन धर्म में किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है. गणपति बप्पा को खुशहाली और सुख-समृद्धि का वरदान देने वाला भी माना जाता है. उनकी भक्ति में लीन भक्त उन्हें गणपति बप्पा कहते हैं. 

कब है विनायक चतुर्थी 2024? 

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल यानी 2024 में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 9 जुलाई को सुबह छह बजकर आठ मिनट पर आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन 10 जुलाई को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर होगा.  यानी की इसका व्रत 9 जुलाई को रखा जाएगा. इस दिन गणपति पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक है.

विनायक चतुर्थी पर ऐसे करें गणपति की पूजा  

विनायक चतुर्थी के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ वस्त्र धारण करें. अब घर में मंदिर में पूजा की तैयारी करें. सबसे पहले एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. इसके बाद उस पर भगवान गणपति की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. 

अब पूजा प्रारंभ करने के लिए 3 गंगाजल हाथ में लेकर व्रत और पूजा का संकल्प लें और गणेश भगवान को सिंदूर लगाएं. उन्हें माला पहनाकर फूल अर्पित करें. गणपति को दूर्वा विशेषकर पसंद है, इसलिए गणपति को दूर्वा अर्पित करें और फिर मोदक का भोग लगाएं. इसके बाद अंत में गणपति की आरती करें.  इसके बाद गणेश जी के बीज मंत्रों का जाप करें. ऐसा करने से भगवान गणेश की परिवार पर कृपा बनी रहती है और घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है. 

ये भी देखिए: Ashadha Amavasya 2024: कब है इस बार आषाढ़ अमावस्या? बन रहा है शुभ संयोग, इन उपायों से पितर हो जाएंगे प्रसन्न

(Disclaimer: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसमें विस्तृत जानकारी के लिए पुरोहित या पंडित से संपर्क करें. Khabar Podcast इसकी पुष्टि का दावा नहीं करता है.)