BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Masik Shivratri 2024: आज है मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानिए इसके महत्व से लेकर पूजा की विधि

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूरे मनोभाव से पूजा-आराधना की जाती है. भक्त भगवान शिव के लिए व्रत भी करते हैं. इस दिन को भोलेनाथ के लिए विशेष माना जाता है. उनकी भक्ति से भक्तों पर शिव की कृपा बनी रहती है.

Masik Shivratri 2024: सनातन धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के दिन ही महादेव और मां गौरी का विवाह हुआ था, जिसके बाद हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भक्त मासिक शिवरात्रि का व्रत रखना शुभ और फलदायी मानते हैं.  मासिक शिवरात्रि का व्रत से भोलेनाथ बेहद खुश होते हैं और भक्त की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं.  

मासिक शिवरात्रि का का समय

पंचांग के मुताबिक, इस महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत आज यानी 4 जुलाई, गुरुवार के दिन रखा जा रहा है. चतुर्दशी तिथि की शुरूआत सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर हो रही है और इस तिथि की समाप्ति अगले दिन 5 जुलाई, शुक्रवार सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर हो जाएगी. ऐसे में इसी समय के अंतराल में भक्त व्रत और पूजा समेत कई शुभ कार्य करते हैं. 

मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा (Shiv Puja) का शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 6 मिनट से रात 12 बजकर 46 मिनट के बीच है. पूजा का मुहूर्त रात में होता है, हालांकि भक्त  सुबह भी भगवान शिव का विधि से पूजा करते हैं. भक्त इस दिन सुबह उठकर स्नान पश्चात महादेव का ध्यान और पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत का संकल्प लेते हैं. इस दिन भक्त भोलेनाथ के मंदिर जाकर जल अर्पित करने से लेकर भजन-कीर्तन भा करते हैं. इसके बाद रात के समय शुभ मुहूर्त में महादेव की पूजा की जाती है. 

मासिक शिवरात्रि का पूजा विधि


भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और भांग आदि अर्पित किए जाते हैं. शिव पूजा के दौरान शिव पुराण, शिव स्तुति और शिव चालीसा का पाठ करना भी शुभ होता है. इस दिन महादेव पर फलाहार और सफेद मिठाई भोग में चढ़ाना शुभ होता है. व्रत रखने वाले भक्त अन्न का सेवन नहीं करते हैं. माना जाता है कि शिवरात्रि का व्रत यदि कुंवारी कन्याएं रखें तो उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है और यदि वैवाहिक महिलाएं इस व्रत को रखती हैं तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है. पुरुष भी पूरे मन से महादेव का व्रत रखते हैं और भक्ति में लीन रहते हैं. भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती (Mata Parvati) और नंदी महाराज का भी पूजन किया जाता है. 

ये भी देखिए: Ashadha Amavasya 2024: कब है इस बार आषाढ़ अमावस्या? बन रहा है शुभ संयोग, इन उपायों से पितर हो जाएंगे प्रसन्न

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Khabar Podcast इसकी पुष्टि नहीं करता है.)