BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

अलीगढ़ में परिवारवाद की राजनीति पर गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस समेत इन पार्टियों को लेकर कही ये बात

देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं. ऐसे में तमाम पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए पुरजोर ताकत लगा रही है. इसी दौरीन पीएम मोदी अलिगढ़ में जनता से रुबरु होने पहुंचे.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी आज यूपी के अलीगढ़ के दौरे पर थे, जहां रैली में मोदी का पुराना रुप देखने को मिला. पीएम एक बार फिर देश में परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ बिगुल छेड़ते नजर आए. चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे मोदी का रैली में भिड़ भरी हुई देखने को मिली. मंच ले पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि देश को परिवारवाद की राजनीति से मुक्त कराने का समय है. देश से बड़ा कुछ नहीं है, इसलिए सारे काम छोड़कर वोट करिए.

पीएम नरेन्द्र मोदी ने साथ ही कहा कि मोदी राज में बमों का खौफ बंद हो गया. पहले जम्मू में अलगावादी शान से जीते थे. अब सीरियल बम धमाकों पर फुल स्टॉप लगा, पहले लावारिस चीजों से दूर रहने के एड आते थे. अब इन सब पर फुल स्टॉप लग चुका है. ये चुनाव भ्रष्टाचार से मुक्त होने का चुनाव है. इसलिए धूप निकलने से पहले वोट हो जाए क्योंकि आपके एक एक वोट का महत्व है. अब देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराना है. 

रैली में आगे उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के लोगों ने समाजवादी पार्टी  और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार में तुष्टिकरण की फैक्ट्री पर ऐसा ताला लगाया कि दोनों शहजादों (राहुल और अखिलेश) को आज तक चाबी नहीं मिली. विकसित भारत की चाबी जनता के पास है. कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर ताला लगाना है. परिवारवाद की राजनीति को खत्म करना है. मुझे गर्व है कि योगी आदित्यनाथ जैसे साथ मेरे साथ हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि 'आप सोचिए हमारी माताओं और बहनों के पास सोना होता है. वह स्त्री धन होता है. उसे पवित्र माना जाता है. कानून भी उसकी रक्षा करता है लेकिन अब इनकी (कांग्रेस) नजर कानून बदलकर हमारी माताओं-बहनों की संपत्ति छीनने पर है. उनके मंगलसूत्र पर इन लोगों की नजर है. वह सर्वे करना चाहते हैं कि जो नौकरी पेशा कर्मचारी हैं उनकी कितनी सम्पत्ति है. यह सर्वे कराकर कांग्रेस सरकार के नाम पर आपकी संपत्ति को छीन कर बांटने की बात कर रही है. 

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि, 'कांग्रेस यहां तक जाएगी कि अगर आपके पास दो घर हैं तो एक घर छीन लेगी.  यह माओवादी सोच है, यह कम्युनिस्टों की सोच है, ऐसा ही करके कितने ही देशों को वह बर्बाद कर चुके हैं. अब यही नीति कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस भारत में लागू करना चाहते हैं.'

मोदी ने अपनी सरकार की मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना समेत अनेक योजनाओं का जिक्र भी किया.

Tags: