BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

5000 फेसबुक अकाउंट अचानक एक्टिव, असम में चल रही है बड़ी साजिश, CM हिमंत के खुलासे से मचा हड़कंप

Himanta Biswa Sarma: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के एक दावे ने राष्ट्रिय सुरक्षा और एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने दावा किया है कि इन दिनों एक महीने में 5000 फेसबुक अकाउंट अचानक एक्टिव हो गए हैं, जो असम में कट्टरपंथियों का समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं.

Assam CM Himanta Biswa Sarma: असम समेत पूरे देश में कट्टरपंथी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं और इन दिनों वह फेसबुक पर काफी तेजी से एक्टिव हो गए हैं. इसमें से कई अकाउंट विदेशों से संचालित किए जा रहे हैं... ऐसा दावा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है. 

उन्होंने दावा किया कि ये अकाउंट सिर्फ असम और एक राजनीतिक नेता की गतिविधि और असम कांग्रेस की गतिविधि से संबंधित पेज लाइक करते हैं. दावा किया जा रहा है कि वह कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की ओर इशारा कर रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान कनेक्शन का दावा करते हुए वह पहले ही उन पर हमला कर रहे हैं. 

'एक महीने में 5000 फेसबुक अकाउंट अचानक एक्टिव'

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'पिछले एक महीने में 5000 फेसबुक अकाउंट अचानक एक्टिव हो गए हैं. वे ईरान, फिलिस्तीन और मोहम्मद यूनुस के समर्थन में पोस्ट कर रहे थे. हमने हाल ही में जुड़े फेसबुक अकाउंट का फोरेंसिक ऑडिट किया है. हमने 2092 फेसबुक अकाउंट का अध्ययन किया है और अध्ययन जारी है.'

इन देशों से किए जा रहे संचालित

उन्होंने आगे कहा, 'इसमें से 618 अकाउंट बांग्लादेश के, 236 पाकिस्तान के, दो फिलिस्तीन के, छह ब्राजील के, एक कनाडा, कोलंबिया, छह मिस्र के, 54 फ्रांस के, चार जर्मनी के, 16 इंडोनेशिया के, आठ इराक के, तीन इटली के, 10 जॉर्डन के, 88 कुवैत के, एक लीबिया के, 35 अकाउंट अफगानिस्तान के, चार अल्बानिया के, दो ऑस्ट्रेलिया के हैं.'

'कांग्रेस के पेज और नेता को कर रहे लाइक'

हिमंत ने आगे दावा किया, 'सोशल मीडिया अकाउंट के यूजर एक खास समुदाय से हैं. ये लोग बहुत कट्टर इस्लामी कट्टरपंथी हैं. ये लोग राहुल गांधी या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को फॉलो नहीं करते. वे केवल असम और एक राजनीतिक नेता की गतिविधि और असम कांग्रेस की गतिविधि से संबंधित पेज लाइक करते हैं.'

ये भी देखिए: मेरी भूमिका कोई दल या परिवार नहीं... लालू के बेटे तेज प्रताप यादव का नया पोस्ट, बोले- साजिशों को करेंगे बेनकाब