BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

'22 अप्रैल का बदला सिर्फ 22 मिनट में आतंकवादियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को किया तबाह', राजस्थान में PM Modi का हुंकार

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, 'आज मैं करणी माता से आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूं. उनकी कृपा से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और भी मजबूत होगा.'

PM Modi In Rajasthan On Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान में एक सार्वजनिक रैली में कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकवादी हमले का बदला 22 मिनट में ले लिया. ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी सैन्य अभियान था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई स्थानों को निशाना बनाया गया था. 

राजस्थान के बिकानेर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '22 तारीख के हमले के जवाब में हमने सिर्फ 22 मिनट के अंदर आतंकवादियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को नष्ट कर दिया.' पीएम मोदी ने आगे कहा, 'भारत आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट है. गोलियों (पहलगाम आतंकी हमले) ने 140 करोड़ भारतीयों को घायल कर दिया. हमने आतंक के दिल पर प्रहार किया. सरकार ने सेना को खुली छूट दी और सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया.'

 

 

'यह मजबूत भारत का 'रौद्र रूप' है'

पीएम मोदी ने कहा, 'ये शोध प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है. ये ऑपरेशन सिन्दूर है. यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं है. यह मजबूत भारत का 'रौद्र रूप' है. ये भारत का नया स्वरूप है. पहले घर में घुस के किया वार, अब सीने पर किया प्रहार है. उनके घर में घुसकर हमला किया, अब हमने उनकी छाती पर हमला किया है. ये आतंकवाद के दांतों को नष्ट करने की नीति और रणनीति है. ये नया भारत है.'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'जो सिन्दूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिला दिया... जो हिंदुस्तान का लहू निकालते थे. आज कतरे कतरे का हिसाब चुकाते हैं. जो सोचते थे भारत चुप रहेंगे, आज घरों में पड़े हैं. जो अपने हथियारों पे घमंड करते थे, आज वो मालदे के ढेर में दबे हुए हैं.'

भारत के जांबाजों ने पहलगाम का लिया बदला

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी. सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूहों से जुड़े करीब 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया.

ये भी देखिए: बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, स्पेशल टीचर के लिए निकली 7279 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई