BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

PM Modi ने शशि थरूर 6 सांसदों का बना दिया सुपर लीडर, कैसे एक बार फिर से कांग्रेस के साथ हो गया खेला?

Shashi Tharoor Lead 7 All-Party Delegations: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर सांसदों के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करेंगे, जिन्हें हाल के भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर प्रमुख विदेशी सरकारों को जानकारी देने का काम सौंपा गया है.

Shashi Tharoor Lead 7 All-Party Delegations: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को वर्ल्ड के मंच पर अलग थलग करने की पूरी प्लानिंग कर ली है. इसके साथ ही कांग्रेस के साथ एक फिर से खेला हो गया है. पीएम मोदी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की नजदीकी ने पहले ही पार्टी को झटका दिया था, लेकिन अब भारत सरकार ने शशि थरूर को सांसदों के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करने के लिए चुना है. ये सिर्फ शशि थरूर के लिए तोहफा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस को एक बार फिर से नकारने की कहानी है. 

शशि थरूर इसके जरिए प्रमुख विदेशी सरकारों को हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष और इस मुद्दे पर भारत के रुख के बारे में जानकारी देंगे. इसके लिए जल्द ही सातों सांसदों को विदेश भेजा जाएगा. संसदीय मामलों के मंत्रालय ने उन नेताओं के नामों की घोषणा की जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के राजनयिक संपर्क में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले अन्य सांसद:

1. रविशंकर प्रसाद (बीजेपी)

2. संजय कुमार झा (जदयू)

3. बैजयंत पांडा (बीजेपी)

4. कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके)

5. सुप्रिया सुले (एनसीपी)

6. श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना)

कांग्रेस के कांटा बने थरूर! 

कांग्रेस नेतृत्व और शशि थरूर के बीच तनाव शनिवार को उस समय बढ़ गया, जब केंद्र ने पार्टी की सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया. इस तरह से पार्टी में रहते हुए भी शशि थरूर कांग्रेस के लिए किसी कांटे से कम नहीं लग रहे होंगे. सरकार की ओर से दी गई तवज्जोह से कांग्रेस में फूट की खबर को हवा दे दी है.  

थरूर को कमान कांग्रेस के लिए झटका

हालांकि, केंद्र की ओर से नामों की घोषणा के कुछ ही देर बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने खुलासा किया कि पार्टी द्वारा सुझाए गए नेताओं में थरूर शामिल नहीं थे. कांग्रेस की ओर से चुने गए नेताओं में आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नसीर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग शामिल थे.

रमेश ने X पर पोस्ट कर लिखा, 'संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता से बात की. कांग्रेस से चार सांसदों के नाम सौंपने को कहा गया ताकि पाकिस्तान से आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया जा सके.'

ये भी देखिए: ड्रोन हो या मिसाइल, AI से सब तबाह! भारत ने पाकिस्तान के हमलों को विफल करने के लिए कैसे नए युग की युद्ध तकनीक का किया इस्तेमाल?