BREAKING:
'तो पाकिस्तान से मिला लेंगे हाथ', अमेरिका के खिलाफ इस दिग्गज BJP नेता के बयान से हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला       Sex Life Problems: अगर पार्टनर लंबे समय से सेक्स नहीं करना चाहता तो क्या करें? दबाव नहीं ये है असली तरीका       पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत      

15 मिनट में दिल्ली से ताजमहल तक, 30 सेकंड में बस चार्ज... नितिन गडकरी ने कर दिए 5 बड़े एलान

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है. इसे हासिल करने के लिए हमें अपने बुनियादी ढांचे—पानी, ऊर्जा, परिवहन और संचार—को विकसित करना होगा.

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आने वाले समय के लिए वह परिवहन क्षेत्र और क्या-क्या लाने जा रहे हैं, इसे लेकर कई बाते कही है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की भविष्य की शक्ति ज्ञान को संपत्ति में बदलने में है. यहां गडकरी की प्रमुख घोषणाओं पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने भारत के बुनियादी ढांचे को लेकर रोडमैप का जिक्र किया. 

नितिन गडकरी का 5 प्रमुख घोषणाएं-

1. सोलर पावर की लागत में कमी से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा:

नितिन गडकरी ने घोषणा की कि भारत भविष्य के लिए ग्रीन एनर्जी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें सोलर पावर एक केंद्रीय भूमिका निभा रही है. उन्होंने सौर ऊर्जा की लागत में कमी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रति यूनिट सौर ऊर्जा की लागत 6.50 रुपये से घटकर 2.40 रुपये प्रति यूनिट हो गई है. बता दें कि फिलहाल भारत की 42% से अधिक ग्रीन एनर्जी से आ रही है.

2. बसों के लिए फ्लैश चार्जिंग सिस्टम: 

नितिन गडकरी ने कहा, 'एक 135-सीटर बस केवल 30 सेकंड में चार्ज होती है और 40 किलोमीटर तक यात्रा कर सकती है. लिथियम-आयन बैटरियों की कम लागत के कारण बस किराया डीजल बसों की तुलना में 30% सस्ता होगा.' उन्होंने कहा कि अगर यह परियोजना सफल होती है, तो इसे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर विस्तारित किया जाएगा.

3. 15 मिनट में दिल्ली से ताजमहल तक: 

गडकरी ने भारत में वाटर प्लेन को लेकर भी बड़ी बात कही. गडकरी ने कहा, 'मैं हमेशा से भारत में वाटर प्लेन के परिचालन का सपना देखता था. कल ही मैंने अजय सिंह से बात की और इसे मैं स्पाइसजेट 100 वाटर प्लेन के साथ शुरू करने की योजना बना रहा.' गडकरी ने कहा कि कल्पना करें कि आप दिल्ली में यमुना से उड़ान भरते हैं और केवल 15 मिनट में ताजमहल पहुंच जाते हैं. आप उस स्मारक का दौरा कर सकते हैं और उसी दिन दिल्ली लौट सकते हैं.' 

4. भारत की ऑटोमोबाइल क्षेत्र में क्रांति:  

गडकरी ने कहा, 'जब मैं 2014 में मंत्री बना था, तब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ रुपये था.  आज यह 22 लाख करोड़ रुपये है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बन गया है.' उन्होंने कहा, 'हम हरित हाइड्रोजन में भी प्रगति कर रहे हैं, जिसमें टाटा ट्रकों का हाइड्रोजन पर चलना और कई मार्गों पर हाइड्रोजन-पावर वाले वाहनों की योजना बन रही है.'

5. एक्सप्रेसवे के बारे में घोषणाएं: 

नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार पूरे देश में 36 हरित एक्सप्रेस हाईवे पर काम कर रही है, ताकि सड़क नेटवर्क बुनियादी ढांचे को अगले स्तर तक ले जाया जा सके. उन्होंने कहा कि अगले 3-4 महीनों में बेंगलुरू से चेन्नई का सफर केवल 2 घंटे का हो जाएगा, जो पहले 6 घंटे था. मैसूर से बेंगलुरू का सफर केवल 1 घंटे में पूरा होगा, जो पहले 3-3.5 घंटे था. मेरठ से दिल्ली का सफर पहले 4 घंटे में था, अब इसे केवल 45 मिनट में पूरा किया जा चुका है.

ये भी देखिए: यूपी और बिहार की जनसंख्या सिरदर्दी नहीं... 3 भाषा विवाद पर क्या बोले आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू?