BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

'कोई लीगल चैलेंज नहीं, हर समस्या का है समाधान', वन नेशन वन इलेक्शन पर ऐसा क्यों बोले शिवराज सिंह चौहान?

Shivraj Singh Chauhan On One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन पर जेपीसी की रिपोर्ट आने का इंतजार है. इस बीच मोदी सरकार पूरी तरह से इसे लागू करने की तैयारी में है. सरकार में मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके बीच आने वाले वाली चुनौतियों को लेकर बात की.

Shivraj Singh Chauhan On One Nation One Election: 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर चर्चा तेज है. जेपीसी की रिपोर्ट आने के बाद इसे कभी भी दोनों सदन में पास कराने के लिए लाया जा सकता है. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि देश में लगातार हो रहे चुनाव राष्ट्र की प्रगति और विकास में बाधा बन गए हैं और इस समस्या का समाधान एक साथ चुनाव कराने पर गठित राम नाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट में मौजूद है.

आज भोपाल के ओरिएंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर केंद्रित सेमिनार में भाग लेते हुए शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों को इसके इंपोर्टेंस के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि देश में लगातार हो रहे चुनाव देश की प्रगति और विकास में बाधा बन गए हैं. लगातार चुनाव होने से विकास में रुकावट है.

'बार-बार चुनाव से एनर्जी और टाइम बर्बाद'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'नौकरशाहों और नेताओं की ताकत और ऊर्जा चुनावों में काफी बर्बाद हो रही है. लॉन्ग टर्म प्लान ठीक से नहीं बन पा रही है. हमारे अधिकारी भी चुनाव कराने के लिए दूसरे राज्यों में चले जाते हैं. चुनाव की प्रक्रिया में अनावश्यक धन भी खर्च होता है. कई बार राजनीतिक दल और सरकारें चुनावों के कारण बड़े फैसले लेने से डरती हैं. इसलिए जरूरी है कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएं.'

उन्होंने कहा, 'हर चार महीने में चुनाव का नाटक बंद होना चाहिए. सभी राजनीतिक दल कुछ करें या न करें, लेकिन वे साल के 365 दिन चुनाव की तैयारी में लगे रहते हैं. देश का विकास कब होगा? अब आम जनता के साथ-साथ छात्र भी एक राष्ट्र एक चुनाव की आवाज उठा रहे हैं.' 

चुनौतियों को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

इस दौरान चुनौतियों के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'कोई कानूनी चुनौती नहीं है। रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट में हर समस्या का समाधान है. मान लीजिए अगर कोई विधानसभा बीच में भंग हो जाती है, तो चुनाव शेष अवधि के लिए होंगे, पूरे पांच साल के लिए नहीं होंगे. रास्ता निकाला जा सकता है और निकाला जाएगा.'

महाकुंभ की व्यवस्था की तारीफ

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा, 'भारतीय संस्कृति जीवन मूल्यों और परंपराओं की अभिव्यक्ति के रूप में उभरी है. यह अद्भुत और अभूतपूर्व है कि देश की आधी आबादी ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई. यह एक आस्था है और इसने हजारों वर्षों से देश को एकजुट रखा है. मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को महाकुंभ के सफल आयोजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असंभव को संभव बनाने के लिए बधाई देता हूं.' 

ये भी देखिए: चार धाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से होगी शुरू, यहां जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या है टिकट की कीमत