BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

लालू यादव ने कुंभ को कहा- 'फालतू', तो बेटे तेजस्वी ने दिया संतों वाला ज्ञान

Lalu Yadav On Maha Kumbh: लालू प्रसाद ने कुंभ पर टिप्पणी करते हुए इसे 'फालतू' कहा है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के लिए सरकार की कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. इसके अलावा तेजस्वी यादव ने इसे लेकर ज्ञान दिया है.

Lalu Yadav On Maha Kumbh: RJD चीफ लालू यादव ने शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने कुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कुंभ को 'फालतू' कहा. तो उनके बयान पर बवाल शुरू हो गया. संतों ने इस पर आपत्ति जताई है. वहीं लालू के बेटे कुंभ में जा रहे लोगों पर संतों वाला ज्ञान दिया है.

लालू ने कहा, 'कुंभ का कोई मतलब है? फालतू है.' भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की भी मांग की. उन्होंने कहा, 'यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. यह रेलवे का कुप्रबंधन है, जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई. रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए.'

श्रद्धालुओं को भिड़ न कहे सरकार -तेजस्वी

अब लालू ने तो कुछ ऐसा कहा, लेकिन उनके बेटे तेजस्वी संतों वाला ज्ञान देते दिखें. तेजस्वी ने कहा, 'सरकार और मीडिया उन्हें भीड़ भीड़ कह कर पता लगाना बंद कर दे. सभी श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार की थी. नाकामी और बदइंतज़ामी से मिले जानों की सरकारें दोषी हैं और माफ़ी इसकी कोई जगह नहीं है. ना जनता माफ़ करे और ना ही गंगा मैया.'

दया आती है ऐसे बयान पर -शंकराचार्य

लालू यादव के बयान पर संतों ने भी प्रतिक्रिया दी है. गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद ने कहा कि मुझे ऐसे राजनेताओं पर दया आती है जो इतने नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं और अपमानजनक बयान देते हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे. क्या कोई और सरकार है जो इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में सफल रही हो? उन्होंने लालू के इस बयान की निंदा की है.

लालू ने मानवता के समागम पर की अभद्र टिप्पणी -बीजेपी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने से कहा , 'कुंभ करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है. लालू प्रसाद ने मानवता के सबसे पवित्र समागम पर अभद्र टिप्पणी करके हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्हें बिना देर किए माफी मांगनी चाहिए.'

ये भी देखिए: 'हिंदू ही भारत के उत्तराधिकारी हैं', पश्चिम बंगाल में RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा एलान | VIDEO