BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

दिल्ली के सभी 70 विधानसभा पर वोटिंग शुरू, 1.56 करोड़ वोटर्स करेंगे 699 उम्मीदवारों का फैसला, सुरक्षा कैसी?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे, जहां सवाल है कि क्या आप अपना गढ़ बचा पाएगी, भाजपा अपनी हार का सिलसिला खत्म करेगी या कांग्रेस अपनी वापसी करेगी? जिसका जवाब हमें 8 फरवरी को परिणाम के साथ मिलेगा.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें सत्तारूढ़ 'आप' का लक्ष्य लगातार तीसरी बार सत्ता में आना है, जबकि भाजपा मौजूदा सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहती है, जबकि कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी अपना खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रही है.

1.56 करोड़ से ज़्यादा वोटर्स सुबह 7 बजे से ही सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करने के लिए वोट कर रहे हैं. शासन, भ्रष्टाचार के आरोपों, वोटर लिस्ट में छेड़छाड़, कानून और व्यवस्था, और मुफ़्त सुविधाओं के वादों पर पॉलिटिकल ड्रामा के बाद आज कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हो रहा है.

चुनाव को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम 

वोटिंग बुधवार को सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 6 बजे तक चलेगा. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं.

3000 से अधिक वोटिंग सेंटर 

लगभग 3,000 वोटिंग सेंटर को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है तथा इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन निगरानी सहित विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, संवेदनशील वोटिंग सेंटर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) भी तैनात रहेंगे.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा 

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं और उनकी पहुंच के अनुसार 733 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं. 

लगभग 7,000 मतदाता पहले ही वोट डाल चुके

इसके अतिरिक्त, घरेलू मतदान सुविधा के तहत 7,553 पात्र मतदाताओं में से 6,980 मतदाता पहले ही अपने मत डाल चुके हैं.

ये भी देखिए: दिल्ली चुनाव की हाई प्रोफाइल सीटें, जिस पर होगा 'महामुकाबला', देखिए पूरी LIST