BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

'मुस्लिमों के बड़े हितैषी तो उतारें 40 उम्मीदवार', प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को दिया बड़ा चैलेंज

Bihar Vidhan Sabha Election: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी को डर है कि अगर प्रशांत किशोर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मुस्लिम उम्मीदवार उतारते हैं तो मुस्लिम वोट बंट जाएंगे और एनडीए को फायदा होगा.

Prashant Kishor attack on Tejashwi Yadav: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी 'जन सुराज' (Jan Suraaj) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. प्रशांत किशोर लगातार मीडिया में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और उनकी पार्टी आरजेडी (RJD) पर हमलावर हो रहे हैं. अब हाल में ही प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में किसी समुदाय की संख्या के आधार पर अधिकारों में विश्वास करते हैं तो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारें.

प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में 40 सीटें हैं जहां मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाना चाहिए लेकिन आरजेडी उनके वोट तो लेती है लेकिन उन्हें टिकट नहीं देती है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुस्लिम वोट तभी नहीं काटेगी जब आरजेडी 40 सेटों में मुस्लिम उम्मीदवार उतारेगी और अगर आरजेडी ऐसा करती है तो जन सुराज इन 40 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारेगी. उन्होंने ये भी कहा कि वह मुसलमानों के अधिकार छीनना बंद करे और उन्हें आबादी के हिसाब से टिकट दें.

सिर्फ एनडीए से 'जन सुराज' का मुकाबला -प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर जब यह पूछा गया कि क्या यह त्रिकोणीय मुकाबला होगा तो उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज और एनडीए के बीच होगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा के आंकड़ों के अनुसार, बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए 176 पर आगे है. उन्होंने भरोसा जताया कि अगली सरकार जन सुराज की बनेगी. 

जाति जनगणना से गरीबी नहीं मिटेगी -प्रशांत किशोर 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि समय-समय पर सभी बड़े समाजवादी नेताओं ने जातियों की बात की है और निचले तबके को ऊपर लाने के लिए जाति जनगणना जरूरी है. इसे लेकर प्रशांत किशोर ने कहा था कि जाति जनगणना (caste census) से गरीबी नहीं मिटेगी. जाति जनगणना की मांग कर रहे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किशोर ने कहा कि जाति जनगणना से सिर्फ़ एक वर्ग की संख्या का पता चलेगा, लेकिन इससे गरीबी नहीं मिटेगी. उन्होंने कहा कि अगर जाति जनगणना इतनी ही उपयोगी है तो कांग्रेस को इसे सत्ता में रहते हुए करवाना चाहिए और गरीबी खत्म करनी चाहिए. 

ये भी देखिए: KC Tyagi: अब टीवी डिबेट शो में नहीं बोलते दिखेंगे KC Tyagi, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले झटका